By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के नाम पर बाप के सामने ली बहन की जान, दूसरा भाई बनाता रहा वीडियो; पाक में पुलिस ने कब्र खोदकर किया केस सॉल्व…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के नाम पर बाप के सामने ली बहन की जान, दूसरा भाई बनाता रहा वीडियो; पाक में पुलिस ने कब्र खोदकर किया केस सॉल्व…
विदेश

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के नाम पर बाप के सामने ली बहन की जान, दूसरा भाई बनाता रहा वीडियो; पाक में पुलिस ने कब्र खोदकर किया केस सॉल्व…

Last updated: 2024/04/01 at 11:07 AM
Share
4 Min Read
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के नाम पर बाप के सामने ली बहन की जान, दूसरा भाई बनाता रहा वीडियो; पाक में पुलिस ने कब्र खोदकर किया केस सॉल्व…
SHARE

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घटना के अनुसार, एक भाई ने पिता की मौजूदगी में अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस पूरे क्राइम को दूसरा भाई अपने फोन पर फिल्मा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पुरुष मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जिसने परिवार को इतना नाराज कर दिया कि उन्होंने हत्या कर डाली।

इस वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। देश में रिश्तों को शर्मसार कर देने और महिला अधिकारों को लेकर बहस शुरू हो गई है। 

पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि घटना 17 मार्च की रात को पंजाब प्रांत के मध्य पूर्वी शहर टोबा टेक सिंह में हुई।

22 साल की मारिया बीबी की उसके भाई मुहम्मद फैसल ने गला घोंटकर हत्या की और जिस कमरे में यह वारदात हुई उनका पिता अब्दुल सत्तार बिस्तर पर आराम से बैठा हुआ था।

जबकि, दूसरा भाई शहबाज इस वारदात की अपने मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो मामले का पता लगा। 

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फैसल बिस्तर पर लेटी मारिया का गला घोंट रहा है, जबकि अब्दुल बिस्तर के दूसरे कोने पर इस दृष्य को आराम से देख रहा है।

वीडियो बना रहा शहबाज फिल्माते हुए कहते हुए सुनाई दे रहा है कि फैसल को बोलो वह मर गई है और अब उठ जाए लेकिन, फैसल दो मिनट से पूरी ताकत के साथ मारिया का गला घोंट रहा है। जब फैसल अपना काम पूरा करके उठ जाता है तो अब्दुल उसे पीने को पानी देता है।

पुलिस अधिकारी अता उल्लाह ने फोन पर एएफपी को बताया, “पुलिस को 24 मार्च को पता चला कि लड़की की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई थी। हमने खुद शिकायतकर्ता बनकर मामला दर्ज किया।”

अधिकारी ने कहा कि सत्तार और फैसल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि शहबाज को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि यह “ऑनर” किलिंग का मामला है। वीडियो में दिख रही शहबाज की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मारिया की गलती क्या थी?
पुलिस ने कहा कि फैसल ने कथित तौर पर अपनी बहन को कई बार किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए पकड़ा था। 

पाकिस्तान में महिलाओं की दुर्दशा
अधिकांश पाकिस्तानी समाज में महिलाओं के काफी बंदिशें हैं। इसका उदाहरण मारिया की हत्या से पता लगता है। इस इस्लामिक देश में महिलाओं को शिक्षा, रोज़गार और अपनी मर्जी से शादी की इजाजत नहीं है।

उन्हें हर वक्त पुरुषों पर निर्भर रहना पड़ता है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार, 2022 में देश में महिलाओं के खिलाफ 316 “सम्मान” अपराध दर्ज किए गए।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

April 1, 2024 April 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लाल रेखा पार नहीं की जानी चाहिए, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी राजदूत की दो टूक… लाल रेखा पार नहीं की जानी चाहिए, खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश पर अमेरिकी राजदूत की दो टूक…
Next Article केजरीवाल के पीछे ED लगवाने में कांग्रेस का बड़ा हाथ, INDIA गठबंधन के नेता के आरोप… केजरीवाल के पीछे ED लगवाने में कांग्रेस का बड़ा हाथ, INDIA गठबंधन के नेता के आरोप…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?