By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 1.72 करोड़ की लागत से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण, जनता को मिलेगी बड़ी राहत, खत्म होगी परिवहन से जुड़ी समस्या…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 1.72 करोड़ की लागत से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण, जनता को मिलेगी बड़ी राहत, खत्म होगी परिवहन से जुड़ी समस्या…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 1.72 करोड़ की लागत से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण, जनता को मिलेगी बड़ी राहत, खत्म होगी परिवहन से जुड़ी समस्या…

News Desk
Last updated: 2025/05/19 at 8:28 PM
News Desk
Share
3 Min Read
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 1.72 करोड़ की लागत से बने परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण, जनता को मिलेगी बड़ी राहत, खत्म होगी परिवहन से जुड़ी समस्या…
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की सुविधा का अभाव था, जिससे आम नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य कार्यों में कठिनाई होती थी। अब नए भवन के साथ यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।

लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांच आवेदकों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध और सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराना है। नये कार्यालय भवन के माध्यम से वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

लाइसेंस और पंजीयन संबंधी कार्यों में आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा

छह एकड़ भूमि में निर्मित इस परिसर में एक एकड़ में कार्यालय भवन तथा पाँच एकड़ क्षेत्र ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के लिए आरक्षित रखा गया है। भवन में 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच लेट-बाथ तथा सामान्य शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यालय को पूर्णतः सुविधायुक्त रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों की दक्षता भी बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोगों में परिवहन सेवाओं की बड़ी मांग है, जिसे यह नया कार्यालय सुगमता से पूरा करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता और सेवा-सुलभता को बढ़ाना हमारी सरकार का सतत प्रयास है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

You Might Also Like

आयुष्मान और वय वंदन कार्ड वितरण में प्रदेश का अग्रणी जिला बना बस्तर, जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि…..

कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित….

नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश….

मंत्री श्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित……

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा….

News Desk May 19, 2025 May 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे सीएम साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे सीएम साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
Next Article MP News- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतीक थीं लोकमाता अहिल्या बाई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव… MP News- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतीक थीं लोकमाता अहिल्या बाई: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आयुष्मान और वय वंदन कार्ड वितरण में प्रदेश का अग्रणी जिला बना बस्तर, जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि…..
आयुष्मान और वय वंदन कार्ड वितरण में प्रदेश का अग्रणी जिला बना बस्तर, जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित….
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश….
नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री श्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित……
मंत्री श्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?