By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के 5 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के 5 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण
छत्तीसगढ़राज्य

आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के 5 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण

News Desk
Last updated: 2025/05/22 at 9:55 AM
News Desk
Share
3 Min Read
आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के 5 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण
SHARE

रायपुर

भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण का ऐतिहासिक क्षण अब करीब है। गुरुवार, 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के कुल 103 पुनर्विकसित स्टेशनों का लोकार्पण एवं राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के भी 5 प्रमुख स्टेशनों को नई पहचान मिलेगी।

प्रदेश के जिन स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना?

अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुंदर, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस योजना के तहत स्टेशनों का न सिर्फ भौतिक रूपांतरण हो रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

खासियतें जो बनाएंगी स्टेशनों को खास

अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, जैसे आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर
डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड्स
ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता
स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले तत्व
दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, टैक्टाइल पाथ, रैम्प आदि
व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में 32 रेलवे स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प

छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन अमृत भारत योजना के तहत किया गया है, जिनपर कुल अनुमानित लागत ₹1680 करोड़ है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण तथा स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इन 32 स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर

छत्तीसगढ़ के भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, हथबंद, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपानिया, भिलाई नगर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला-जांजगीर, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, बिलासपुर, महासमुंद, जगदलपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों का पुनर्विकास राज्य के दूरस्थ एवं औद्योगिक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा। भारतीय रेलवे “नये भारत” की परिकल्पना को साकार करते हुए अपने स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों के माध्यम से देश के हर नागरिक को सुविधा और प्रगति से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, एनएचएआई ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद….

News Desk May 22, 2025 May 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ 2028 की अधोसंरचना कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश… MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ 2028 की अधोसंरचना कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश…
Next Article भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना, अबतक 257 केस आए सामने, छत्तीसगढ़ अभी सुरक्षित भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना, अबतक 257 केस आए सामने, छत्तीसगढ़ अभी सुरक्षित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?