By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढे़ंगी, सपना गिल केस में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > क्या पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढे़ंगी, सपना गिल केस में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश…
देश

क्या पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढे़ंगी, सपना गिल केस में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश…

Last updated: 2024/04/04 at 10:40 AM
Share
4 Min Read
क्या पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढे़ंगी, सपना गिल केस में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश…
SHARE

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ लगे छेड़छाड़ का मामला फिर तूल पकड़ सकता है।

अब मुंबई की एक कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल ने शॉ पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

हालांकि, पुलिस को जांच में शॉ के खिलाफ कुछ नहीं मिला था। गिल पुलिस की तरफ से मामला दर्ज नहीं करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचीं थीं।

मामला साल 2023 का है। गिल ने आरोप लगाए थे कि अंधेरी के एक पब में शॉ ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि, शॉ ने तमाम आरोपों से इनकार किया था।

फरवरी 2023 में गिल समेत कई लोगों को शॉ पर हमला करने से जुड़े विवाद में गिरफ्तार किया था। खबरें हैं कि होटल में सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल, गिल जमानत पर बाहर हैं।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने पुलिस को 19 जून तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने गिल की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें वह उनकी शिकायत के आधार पर क्रिकेटर शॉ समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई चाहती थीं। बुधवार को मजिस्ट्रेट तायडे ने जांच के आदेश दिए हैं।

जमानत मिलने के बाद गिल ने अंधेरी में एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन का रुख किया। यहां वह शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य लोगों को पर कथित तौर पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं।

पुलिस की तरफ से खिलाड़ी के खिलाफ जब केस दर्ज नहीं किया गया, तब उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस पहले भई कोर्ट को बता चुकी है कि पब के सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर ने पी रखी थी और डांस कर रहे थे।

ठाकुर फोन में शॉ की रिकॉर्डिंग करना चाहता था, लेकिन क्रिकेटर ने उन्हें वीडियो बनाने से रोक दिया। पुलिस का कहना था कि फुटेज देखकर ऐसा नहीं लगता है कि शॉ और अन्य लोगों ने गिल के साथ छेड़छाड़ की थी।

पुलिस ने बताया था कि पब में मौजूद गवाहों के बयान भी लिए गए थे। वे बताते हैं कि किसी ने भी अनुचित तरीके से गिल को टच नहीं किया था।

पुलिस ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC टॉवर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की थी, जिसमें नजर आ रहा था कि गिल हाथ में बेसबॉल बैट लेकर शॉ की कार का पीछा कर रही थीं।

कोर्ट को बताया गया था कि उन्हें शॉ की कार का शीशा तोड़ दिया था। पुलिस की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि CISF के अधिकारी ने बयान दिया था कि गिल जैसा दावा कर रही हैं, वैसा कुछ नहीं हुआ था।

CISF अधिकारी के मुताबिक, उन्हें झगड़े की जानकारी लगी थी और मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि कार की विंडशील्ड टूटी हुई है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

April 4, 2024 April 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या है एक्स मुस्लिम मूवमेंट, जिसके चलते लोग छोड़ रहे इस्लाम; भारत समेत इन देशों में आंदोलन तेज… क्या है एक्स मुस्लिम मूवमेंट, जिसके चलते लोग छोड़ रहे इस्लाम; भारत समेत इन देशों में आंदोलन तेज…
Next Article सऊदी मॉडल ने बोला झूठ? इस्लामिक देश नहीं ले रहा मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा, सामने आई सच्चाई… सऊदी मॉडल ने बोला झूठ? इस्लामिक देश नहीं ले रहा मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा, सामने आई सच्चाई…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन….
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…..
सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?