By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP News- मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP News- मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP News- मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

News Desk
Last updated: 2025/05/29 at 10:32 AM
News Desk
Share
7 Min Read
MP News- मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….
SHARE

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के साथ पूरा देश लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मना रहा है और हमारी सरकार महिला स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में स्व-सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां 464 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया तथा बैतूल के विकास पर केंद्रित पुस्तिका “विकास के पथ पर अग्रसर” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह से स्टार्ट-अप अभियान के तहत 4 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्टार्ट-अप कंपनियों में 8 करोड़ 10 लाख रूपये के इंट्रेस्ट टू इन्वेस्ट पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मठार देव बाबा और मां ताप्ती के जयघोष करते हुए कहा कि बैतूल जिले के सारणी की महिमा न्यारी हैं, सही मायनों में धरती की शोभा सारणी में विद्यमान है। सारणी ने पूरे प्रदेश को ऊर्जा से सराबोर करते हुए विकास के कारवां को आगे बढ़ाया जिससे मध्यप्रदेश जगमगाया।

सारणी के कोल भंडार सोने की तरह है। बैतूल जिले को ईश्वर का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कोयले के भंडार, मां ताप्ती का उद्गम ,उन्नत कृषि इत्यादि प्राकृतिक संपदाओं के साथ यह जनजातीय अंचल विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश के पहले फूड पार्क की स्थापना बैतूल जिले में ही की गई हैं, जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सेवाभावना का उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज “मैं अपनी बहनों से मिलने बैतूल आया हूं”। उन्होंने कहा कि बहनों के जीवन में दुख की छाया कभी ना आए और उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण हो, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौरव गोंडवाना की महारानी दुर्गावती ने अपने शौर्य और पराक्रम से एक नहीं बल्कि 52 युद्ध में मुगल आक्रांताओं को परास्त किया। अपने अंतिम युद्ध में भी रानी दुर्गावती ने गुलामी स्वीकार न करते हुए स्वयं अपने खंजर से बलिदान देकर प्रदेश को  गौरवान्वित किया। ऐसा मध्यप्रदेश की बहनों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। इसी प्रकार वीरांगना झांसी की रानी ने भी अंग्रेजों को करारी परास्त देकर देश की स्वतंत्रता की नींव रखीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का पूरा जीवन जनहित को समर्पित रहा। उन्होंने शासन का भी अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। महेश्वर से शासन चलाते हुए दक्षिण भारत रामेश्वरम, हैदराबाद, बैंगलोर से कारीगर बुलाकर साड़ी बनाने की कलां बुनकरों के माध्यम से बहनों को सिखाई। साड़ियां बनाने के कारखाने स्थापित किए जिससे महेश्वरी साड़ियां आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।

बहनों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर नारी सशक्तिकरण के अद्भुत काम रानी अहिल्याबाई द्वारा किए गए। बनारस, सोमनाथ, बद्रीनाथ और राज्य की सीमा के बाहर भी देवस्थान, घाट अन्न क्षेत्र और धर्मशालाएं बनवाने का काम किया, जिससे देव दर्शन के साथ देश की एकता और अखंडता भी बनी रहे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ग्रहण करते हुए बहनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे। प्रतिमाह लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि दी जा रही है। बहनों की आय एक साल में एक लाख से अधिक हो जाए, इसके लिए लखपति दीदी अभियान जारी है।

लखपति दीदी अभियान में 350 से अधिक स्व सहायता समूह काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से लगाई गई सर्व-सुविधा युक्त रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्टरी में बहनों को शासन की ओर से 5 हजार और फैक्ट्री से 8 हजार, इस प्रकार कुल 13 हजार रुपए की राशि प्रतिमाह प्राप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहनों के कल्याण के साथ बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही हैं। बच्चों को साइकिल वितरण और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूटी वितरण किया जा रहा है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख से लेकर एक करोड़ तक की राशि भी लगे, तो मध्यप्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने के दुस्साहस करने पर हमारी सेना ने पाकिस्तान में घर में घुसकर आतंकवादियों को मारने का काम किया हैं। हमारी सेना ने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान के हवाई अड्डों को तहस-नहस किया है। अगर आतंकवादी ऐसी नापाक हरकत दोबारा करेंगे तो उन्हें घर में घुसकर मारेंगे यह प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों को प्रधानमंत्री श्री मोदी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में 31 मई को होने जा रहे कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आमला विधानसभा में तीन बैराजों और सड़कों, पुल की स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम, म.प्र. डे राज्य शहरी आजीविका मिशन, मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, वन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान भारत सरकार की स्फूर्ति योजना अंतर्गत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की सृजनशील लाड़ली बहनों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की उन्होंने सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पीपल के पौधे का रोपण

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सारणी में स्व-सहायता समूह के सम्मेलन, विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पीपल के पौधे का रोपण भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्री चन्द्रशेखर देशमुख, श्री महेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती गंगाबाई उईके, उपाध्यक्ष जनअभियान परिषद श्री मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार सहित गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

News Desk May 29, 2025 May 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल 29 मई 2025 आज का राशिफल 29 मई 2025
Next Article MP NEWS- वीर सैनिकों को समर्पित तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया नेतृत्व, ‘भारत माता की जय’ के नारों संग बरसाए फूल…. MP NEWS- वीर सैनिकों को समर्पित तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया नेतृत्व, ‘भारत माता की जय’ के नारों संग बरसाए फूल….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा
IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा
मध्यप्रदेश राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?