By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री, पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगों की लहर और नारों की गूंज के बीच उमड़ा जनसैलाब….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री, पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगों की लहर और नारों की गूंज के बीच उमड़ा जनसैलाब….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री, पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगों की लहर और नारों की गूंज के बीच उमड़ा जनसैलाब….

News Desk
Last updated: 2025/05/29 at 10:37 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री, पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगों की लहर और नारों की गूंज के बीच उमड़ा जनसैलाब….
SHARE

PM Modi In Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आज 29 मई को बिहार के दौरे पर पहुंचे हैं।पीएम मोदी इससे पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल को मधुबनी पहुंचे थे। पीएम मोदी ने आज शाम पटना में रोड शो किया। करीब 6 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी का रोड शो पूरे 72 मिनट तक चला।

Contents
PM मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का किया उद्घाटनपटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग के बारे में अहम बातें?

सड़कों के किनारे हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए खड़े दिखे और पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग सड़क के दोनों ओर और छतों पर जमा थे। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच पीएम के काफिले पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। पीएम मोदी गाड़ी में सवार होकर रास्ते भर लोगों का अभिवादन किया। हालांकि सुरक्षा कारणों की वजह से पीएम मोदी कार से बाहर नहीं निकले।

PM मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का किया उद्घाटन

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला वर्चुअली रखी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 3000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। उनके स्वागत के लिए मार्ग में 32 स्थानों पर विशेष मंच बनाए गए थे, जहां से उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया।

पीएम मोदी का रोड शो आरण्य भवन से शुरू हुआ और डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए वीरचंद पटेल पथ पर खत्म हुआ। वीरचंद पटेल पथ पर ही भाजपा ऑफिस है, जहां पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो सकती है।

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग के बारे में अहम बातें?

जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (पटना) पर बने नए पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण ₹1,200 करोड़ की लागत से किया गया है, जबकि बिहटा एयरपोर्ट पर विकसित होने वाले सिविल एन्क्लेव पर ₹1,410 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिल्डिंग 65,150 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। यह टर्मिनल पीक ऑवर्स के दौरान 3,000 यात्रियों को संभालने में सक्षम है और सालाना 1 करोड़ यात्रियों की सेवा कर सकेगा।

इस टर्मिनल की डिजाइन मिथिला कला से प्रेरित है। पटना एयरपोर्ट का यह नया टर्मिनल और प्रस्तावित बिहटा सिविल एन्क्लेव राज्य में घरेलू यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट बिहार की कनेक्टिविटी को मजबूती देंगे, साथ ही पर्यटन, व्यापार और निवेश के अवसरों को भी बढ़ावा देंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..

रंगों के साथ खुशहाली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बड़ी सौगात: किसानों को समृद्धि का उपहार-कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुंची अंतर राशि….

News Desk May 29, 2025 May 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News: मुख्यमंत्री सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू, कहा – गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार… CG News: मुख्यमंत्री सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू, कहा – गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार…
Next Article MP News: पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव… MP News: पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?