By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने विद्युत विभाग को दिये निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > स्वास्थ्य मंत्री ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने विद्युत विभाग को दिये निर्देश
छत्तीसगढ़राज्य

स्वास्थ्य मंत्री ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने विद्युत विभाग को दिये निर्देश

News Desk
Last updated: 2025/06/03 at 4:16 PM
News Desk
Share
7 Min Read
स्वास्थ्य मंत्री ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने विद्युत विभाग को दिये निर्देश
SHARE

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक हुई संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने विद्युत विभाग को दिये निर्देश

भरतपुर क्षेत्र में हो रही अवैध वनों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए…रेणुका सिंह

कलेक्टर की अध्यक्षता में विकास कार्यों की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित

एमसीबी
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में कुल 261 कार्यों को प्रस्तावित किया गया, जिनमें उच्च प्राथमिकता के 181 तथा अन्य प्राथमिकता के 80 कार्य शामिल हैं।

इन कार्यों पर लगभग 2,712.43 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। बैठक में उच्च प्राथमिकता के तहत पेयजल आपूर्ति से संबंधित 20 कार्यों को स्वीकृति दी गई, जिनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कन्या छात्रावासों में ओएचटी मोटर, सोलर पंप, नलकूप खनन, पाइपलाइन स्थापना जैसे कार्य कराए जाएंगे। स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में 9 कार्यों को स्वीकृत किया गया है, जिनमें पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी की संविदा अवधि में वृद्धि, इलेक्ट्रिकल केबल व पैनल इंस्टॉलेशन, लैब, टेक्नीशियन, दंत चिकित्सक, सोलर पावर प्लांट तथा डॉर्मेट्री निर्माण जैसे कार्य सम्मिलित हैं।

पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए 2 कार्यों को मंजूरी दी गई है जबकि सतत् जीविकोपार्जन के लिए 7 कार्यों को स्वीकृत किया गया है। स्वच्छता क्षेत्र के 10 कार्यों में सामुदायिक भवन, शौचालय, बिजली कार्य, जीर्णाेद्धार, महतारी सदन और एसबीएम ग्रामीण पेयजल व्यवस्था जैसी योजनाएं सम्मिलित हैं। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 28 कार्यों की योजना बनाई गई है, जिनमें मनरेगा के तहत डबरी निर्माण, सामुदायिक मुर्गी पालन, बकरी पालन, सामुदायिक कुआं निर्माण, सामुदायिक बकरी शेड, सूअर पालन केंद्र, पोल्ट्री शेड, बकरी आश्रय शेड, चेक डेम, स्टॉप डेम की मरम्मत तथा पशु संवर्धन के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान हेतु तरल नत्रजन एवं सीमेन स्ट्रॉ जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

महिला एवं बाल कल्याण के अंतर्गत 2 कार्य योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें स्वयं के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली व्यवस्था और महिला क्लस्टर संगठन हेतु सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य सम्मिलित है। कौशल विकास एवं रोजगार के लिए 1 कार्य को स्वीकृति दी गई है। शिक्षा विभाग के लिए 102 कार्ययोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं जिनमें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, कक्ष मरम्मत, शौचालय निर्माण, कॉलेज व स्कूलों की छज्जा एवं खिड़कियों की विशेष मरम्मत, जीर्णाेद्धार, पीएलसी बैठक कक्ष, शिक्षकों का प्रशिक्षण, कंप्यूटर कक्ष एवं लैब टेबल की स्थापना जैसी योजनाएं शामिल हैं। अन्य प्राथमिकता कार्यों के अंतर्गत ऊर्जा और जल विभाजक विकास के लिए 21 कार्यों की योजना है, जिसमें आईटीआई भवन और बालक छात्रावासों में रिवायरिंग, विद्युतीकरण, इन्वर्टर प्रदाय, स्थापना निर्माण, एरिया लाइटिंग, नेटवर्किंग और रिचार्जेबल एलईडी शामिल हैं। सिंचाई के लिए 12 कार्यों की योजना बनाई गई है। जिसमें नालों में चेक डैम, पक्के चेक डेम और एनीकट निर्माण का समावेश किया गया है। भौतिक अधोसंरचना के लिए 46 कार्यों की योजना में धान खरीदी केंद्रों पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण, शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, सिटी परियर लाइब्रेरी, शेड, साइकिल व कार स्टैण्ड, गोदामों का जीर्णोद्धार, मीटिंग हॉल, वीडियो कॉन्फ्रेंस, चेन लिंक फेंसिंग, और गोदाम निर्माण शामिल हैं। प्रशासनिक व्यवस्था सुधार हेतु भी विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि बारिश के बाद जलाशयों में जल प्रबंधन के व्यापक उपाय सुनिश्चित किए जाएं ताकि फसलों के लिए जल की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने स्कूलों के युक्तियुक्तिकरण की प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने, विद्युत विभाग को लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण हेतु विस्तार की योजना तैयार करने और एसईसीएल क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों का भौतिक सत्यापन कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

साथ ही उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को जिला भ्रमण कर जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाएं। भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने भरतपुर क्षेत्र में हो रही अवैध वनों की कटाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए तथा मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि में हो रही गड़बड़ी को जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में जिले के  जिला सहकारी बैंक में किसानों के साथ हो रहे गड़बड़ी को भी जांच करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों द्वारा भी आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को अमल में लाकर जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के सर्वांगीण विकास में किया जाएगा।

      इस अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य रामजीत भगत, श्रीमती अनीता सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती असमेद सोनवानी, रमा शंकर सिंह आयाम, सरपंच प्रेमनारायण सिंह, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, रामलाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, संत कुमार, स्टोन क्रशर से कमलेश गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, सुरेश श्रीवास्तव सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….

सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ…..

भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण…..

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

News Desk June 3, 2025 June 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भाजपा 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के तहत मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर सघन अभियान चलाएगी
Next Article रायपुर : ‘मोर गांव, मोर पानी‘ महा अभियान: जल संरक्षण के लिए कांकेर में जोरदार पहल रायपुर : ‘मोर गांव, मोर पानी‘ महा अभियान: जल संरक्षण के लिए कांकेर में जोरदार पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?