By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > Breaking News > मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन
Breaking News

मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन

News Desk
Last updated: 2025/06/09 at 11:05 AM
News Desk
Share
3 Min Read
मोदी सरकार ने पूरे किए 11 साल, बीजेपी शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन
SHARE

नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। केंद्र की सत्ता में पीएम मोदी और बीजेपी के लगातर 11 साल पूरे होने पर भाजपा आज से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कैंपेन शुरू कर रही है।

वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज लिखा। पीएम ने लिखा- पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

‘संकल्प से सिद्धि तक’ नाम से विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जाएंगे। यह अभियान देशव्यापी होगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी घर-घर पहुंचकर बताने की योजना बीजेपी ने बनाई है। इसके लिए पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठ, मोर्चा को भी खास जिम्मेदारी दी गई है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सरकार की कई योजनाएं देश की ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गईं। स्वच्छ भारत मिशन से महिलाओं को गरिमा मिली। जनधन योजना से उन्हें बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया।

पीएम मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने लाखों घरों को धुएं से मुक्ति दिलाई। मुद्रा योजना से महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम पर घर देने से उन्हें संपत्ति में हिस्सेदारी मिली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर देशभर में जागरूकता फैलाई।

बीजेपी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी माइक्रो लेवल की तैयार की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। वहीं, विभिन्न राज्य और जिला स्तर के भाजपा मुख्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तय रणनीति के मुताबिक 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के नेता मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

बता दें कि मोदी ने पिछले साल 9 जून को पीएम के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। वहीं, मोदी सरकार 3.0 के 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। पीएम के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के थे।

You Might Also Like

वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

News Desk June 9, 2025 June 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: कुंडम क्षेत्र में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा गौमुख जलाशय… MP News- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: कुंडम क्षेत्र में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा गौमुख जलाशय…
Next Article राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के पिता बोले- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस फंसा रही राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के पिता बोले- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस फंसा रही
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राजस्व मंत्री ने ग्राम झोंका में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण…..
राजस्व मंत्री ने ग्राम झोंका में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी, पक्का घर, रोजगार और सम्मान: मड़कम भीमा की प्रेरक कहानी…..
बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी, पक्का घर, रोजगार और सम्मान: मड़कम भीमा की प्रेरक कहानी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बीजापुर के सूदुर अंचल मांझीगुड़ा पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम….
बीजापुर के सूदुर अंचल मांझीगुड़ा पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका से सर्वाेदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट….
राज्यपाल रमेन डेका से सर्वाेदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?