By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हां, मैं भी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी…, हत्यारिन सोनम रघुवंशी ने कबूला अपना जुर्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > Breaking News > हां, मैं भी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी…, हत्यारिन सोनम रघुवंशी ने कबूला अपना जुर्म
Breaking News

हां, मैं भी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी…, हत्यारिन सोनम रघुवंशी ने कबूला अपना जुर्म

News Desk
Last updated: 2025/06/11 at 5:52 PM
News Desk
Share
3 Min Read
हां, मैं भी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी…, हत्यारिन सोनम रघुवंशी ने कबूला अपना जुर्म
SHARE

इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। एसआईटी की पूछताछ में सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि सोनम ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस ने सोनम को उसके जुर्म के सबूत दिखाए तो रोने लगी और जुर्म करना स्वीकार कर लिया।

5 आरोपी गिरफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार इनमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाह (सोनम का प्रेमी) और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर आनंद, आकाश राजपूत और विशाल उर्फ ​​विक्की ठाकुर शामिल हैं। सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। राज कुशवाह और विशाल को इंदौर से गिरफ्तार किया गया, जबकि आकाश राजपूत को एमपी के सागर से और आनंद को यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। राजा की हत्या करने वाले तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर विशाल, आनंद और आकाश ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेघालय पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है इंदौर में जांच के बाद मंगलवार को मेघालय पुलिस चारों आरोपियों राज, विशाल, आकाश और आनंद को लेकर देर रात शिलांग के लिए रवाना हो गई।

आरोपियों से पूछताछ जारी
मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर आई थी, जो सोनम को लेकर शिलांग पहुंची। अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में जो सामने आया है, उसके मुताबिक सोनम का अपनी ही फैक्ट्री में काम करने वाले राज कुशवाह से प्रेम प्रसंग था।

प्रेमी राज के साथ रची हत्या की साजिश
सोनम ने भले ही राजा रघुवंशी से शादी कर ली थी, लेकिन वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। सोनम अपने प्रेमी राज को भूल नहीं पा रही थी। इसीलिए उसने राजा से छुटकारा पाने के लिए हत्या की योजना तैयार की। इस योजना को बनाने में राज ने भी उसकी मदद की। शादी के नौ दिन बाद 20 मई को राजा और सोनम शिलांग के लिए रवाना हुए। वे 23 मई को शिलांग पहुंचे और उसी दिन हत्यारों ने राजा की हत्या कर दी।

ढाबे से किया गया गिरफ्तार
फिर हत्यारे शिलांग से अपने-अपने घर लौट गए। सोनम भी दो दिन बाद 25 मई को शिलांग से निकलकर इंदौर पहुंच गई। इंदौर से सोनम कार से यूपी की सीमा में दाखिल हुई। 9 जून की रात 1 बजे सोनम गाजीपुर जिले में स्थित एक ढाबे पर पहुंची और यहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिर धीरे-धीरे सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

You Might Also Like

विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

News Desk June 11, 2025 June 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल… CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…
Next Article संतु चक्रेस को मिला सपनों का आशियाना, मुख्यमंत्री से पक्के मकान की चाबी पाकर भावुक हुए बुजुर्ग संतु चक्रेस को मिला सपनों का आशियाना, मुख्यमंत्री से पक्के मकान की चाबी पाकर भावुक हुए बुजुर्ग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  
BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला….
छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?