By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बलौदाबाजार में खनन माफियाओं की हैवानियत, युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बलौदाबाजार में खनन माफियाओं की हैवानियत, युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा
छत्तीसगढ़राज्य

बलौदाबाजार में खनन माफियाओं की हैवानियत, युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

News Desk
Last updated: 2025/06/15 at 3:25 PM
News Desk
Share
2 Min Read
बलौदाबाजार में खनन माफियाओं की हैवानियत, युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा
SHARE

भाटापारा बलौदाबाजार

बलौदा बाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरिडीह से खनन माफियाओं की हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। मुखबिरी के शक में एक युवक को गांव के चौक पर खंभे से बांधकर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। यह अमानवीय घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवक पूर्व में अवैध खनन में लगे कुछ ट्रैक्टरों को पकड़वाने की कार्रवाई में शामिल रहा है। इसी बात को लेकर गांव के खनन माफिया उससे रंजिश रखते थे और संदेह था कि वह माइनिंग विभाग को लगातार सूचना दे रहा है।

घटना के दिन केवल केंवट, यशवंत पटेल, गया पटेल, दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास सहित अन्य ने युवक को सार्वजनिक चौक में खंभे से बांधा और क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए पीटा। जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई को बुलाया, तब भी हमलावरों का कहर जारी रहा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
घटना की शिकायत मिलते ही गिधौरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

खनन माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है खपरिडीह
स्थानीय लोगों के अनुसार खपरिडीह गांव में अवैध पत्थर, मुरूम और रेत खनन का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है। इस धंधे के पीछे गांव के कुछ दबंग और प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जो किसी भी प्रकार की शिकायत करने वालों को डराने-धमकाने और यहां तक कि शारीरिक प्रताड़ना देने से भी नहीं चूकते।

जनता में आक्रोश, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और खनन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण….

News Desk June 15, 2025 June 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…. CG NEWS: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
Next Article भारत में कोरोना के 7383 एक्टिव केस, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत भारत में कोरोना के 7383 एक्टिव केस, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?