By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
छत्तीसगढ़राज्य

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

News Desk
Last updated: 2025/06/22 at 9:13 PM
News Desk
Share
3 Min Read
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
SHARE

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों से अपील है कि वे समर्पण नीति का लाभ उठाएं और हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों
हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएँगे, सुरक्षा बलों का जारी रहेगा ऑपरेशन – गृह मंत्री श्री अमित शाह
गृह मंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ फिर से दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवादमुक्त होकर रहेगा

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी/एडीजीपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में श्री विष्णुदेव जी की सरकार और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने एक रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को द्रुत गति से चलाया और राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव जी और श्री विजय शर्मा जी ने नक्सलविरोधी अभियानों को न सिर्फ धार दी, बल्कि समय-समय पर इस अभियान का मार्गदर्शन किया, सुरक्षाबलों का हौंसला भी बढ़ाया और संपूर्णता के साथ इस लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने विश्वास के साथ दोहराया कि 31 मार्च, 2026 तक देश नक्सलवाद से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे सुरक्षाबलों ने पराक्रम दिखाया है और सूचना एजेंसियों ने सटीक रणनीति बनाई है, उसके आधार पर हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश के मौसम में आराम करने वाले नक्सली इस बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएँगे क्योंकि हमारे सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहेगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने नक्सलवाद के रास्ते पर भटक कर गए सभी युवाओं से हथियार डालकर राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें विकास यात्रा में जुड़ने का इससे अच्छा मौका नहीं मिंलेगा। श्री शाह ने कहा कि हिंसा के रास्ते पर चल रहे युवा सरकार पर भरोसा करें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। इस तरह वे अपने आप देश की विकास यात्रा के साथ जुड़ जाएंगे। श्री शाह ने कहा कि सरकार ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों से जो वायदा किया है, उसे पूरा किया जाएगा औऱ उससे अधिक सहायता करने का प्रयास भी किया जाएगा।

You Might Also Like

धान के बदले मक्का की खेती बनी फायदे का सौदा, किसानों से 5 करोड़ रूपए से अधिक का मक्का खरीदा गया….

‘पद्मश्री जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श’ — मंत्री टंक राम वर्मा….

राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह……

’प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’: ’राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न’…..

NEP के सपनों को साकार करेगी व्यावहारिक शिक्षा, रट्टू ज्ञान की जगह कौशल विकास पर ध्यान देने की जरूरत- उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

News Desk June 22, 2025 June 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बालोद में पर्रकुलेशन टेंक का निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला, डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल बालोद में पर्रकुलेशन टेंक का निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला, डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल
Next Article एडु-सिंघनपुर मार्ग पर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक पहुंचा सड़क पर एडु-सिंघनपुर मार्ग पर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक पहुंचा सड़क पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धान के बदले मक्का की खेती बनी फायदे का सौदा, किसानों से 5 करोड़ रूपए से अधिक का मक्का खरीदा गया….
धान के बदले मक्का की खेती बनी फायदे का सौदा, किसानों से 5 करोड़ रूपए से अधिक का मक्का खरीदा गया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘पद्मश्री जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श’ — मंत्री टंक राम वर्मा….
‘पद्मश्री जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, समर्पण और मानवता का उच्चतम आदर्श’ — मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह……
राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’: ’राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न’…..
’प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’: ’राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?