By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कश्मीर पर ईरान ने पाकिस्तान को झिड़का, ताकते रह गए शहबाज; जानें भारत की बड़ी जीत कैसे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > कश्मीर पर ईरान ने पाकिस्तान को झिड़का, ताकते रह गए शहबाज; जानें भारत की बड़ी जीत कैसे…
विदेश

कश्मीर पर ईरान ने पाकिस्तान को झिड़का, ताकते रह गए शहबाज; जानें भारत की बड़ी जीत कैसे…

Last updated: 2024/04/24 at 11:30 AM
Share
3 Min Read
कश्मीर पर ईरान ने पाकिस्तान को झिड़का, ताकते रह गए शहबाज; जानें भारत की बड़ी जीत कैसे…
SHARE

इजरायल से जंग जैसे हालातों के बीच ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी पाकिस्तान पहुंचे।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने बांहे खोलकर स्वागत तो किया लेकिन, पाक के काले मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। रायसी से चर्चा के दौरान शहबाज ने फिर कश्मीर राग अलापा और भारत के खिलाफ जहर उगला।

वह रायसी से भी भारत के खिलाफ बयान चाह रहे थे लेकिन, नाकाम रहे। रायसी ने कश्मीर मसले पर एक शब्द नहीं कहा, सिर्फ गाजा पर बात की।

ईरान का यह इस कदम भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है। ईरान से पहले सऊदी अरब भी कश्मीर पर भारत की संप्रभुता स्वीकार कर चुका है।

 ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की पाक यात्रा के दौरान कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन नहीं करना भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत है।

पाक पीएम शहबाज शरीफ के मंसूबे तब हवा में उड़ गए जब रायसी ने कश्मीर के बजाय सिर्फ इजरायली सेना का कत्लेआम झेल रहे गाजा शहर पर बात की।

ईरान के इस हालिया कदम ने कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया है।

जब शहबाज करने लगे भारत की बुराई, रायसी ने बात तक नहीं की

ईरान ने कश्मीर पर पाकिस्तान को बुरी तरह झिड़का। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के साथ पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे।

अचानक से शहबाज ने रायसी के सामने कश्मीर का मुद्दा उठा दिया। साथ ही ईरान से मामले में समर्थन भी मांगा। शहबाज ने अपने बयान में कहा कि गाजा में मुस्लिमों के साथ हो रहा अत्याचार असहनीय है।

हजारों लोग मारे जा रहे हैं। इसी तरह कश्मीरी भी भारत सरकार के जुल्मों को सहन कर रहे हैं। 

भारत की कूटनीतिक जीत

कश्मीर पर रायसी की चुप्पी ने शहबाज को सन्न कर दिया। रायसी ने गाजा के मुद्दे पर पाकिस्तान को शुक्रिया जरूर कहा लेकिन, कश्मीर मसले पर एक शब्द नहीं कहा।

ईरान का यह कदम न सिर्फ उसके संतुलित दृष्टिकोण दर्शाता है, भारत की कूटनीतिक जीत भी दिखाता है कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है।

कश्मीर पर ईरान का कदम सऊदी अरब के हालिया बयान को समर्थन करता है, जिसमें उसने जम्मू-कश्मीर पर भारत की संप्रभुता का समर्थन किया था।

रायसी ने पाकिस्तान का दौरा क्यों किया

इजराइल के खिलाफ बन रहे युद्ध जैसे हालात के बीच ईरानी राष्ट्रपति रायसी अचानक से तीन दिनों के लिए पाकिस्तान पहुंच जाते हैं।

ईरान का यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए रणनीति के तहत है।

इस यात्रा का उद्देश्य ईरान और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधारना है, क्योंकि दोनों देशों ने पिछले महीने एक-दूसरे की धरती पर कथित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले किए थे। 

Post Views: 5

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

April 24, 2024 April 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राहुल गांधी के बाद सैम पित्रोदा बोले- अमेरिका में तो मरने के बाद सरकार के पास जाती है आधी दौलत…
Next Article प्रेमी को दिन में करती थी 100 से ज्यादा कॉल, डॉक्टरों ने बताया- लव ब्रेन हो गया; जानें ये क्या है… प्रेमी को दिन में करती थी 100 से ज्यादा कॉल, डॉक्टरों ने बताया- लव ब्रेन हो गया; जानें ये क्या है…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू  सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?