By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP News- प्राकृतिक और रासायनिक फसलों के उपार्जन के लिए मंडियों में होगी पृथक व्‍यवस्‍था : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश जनसंपर्क > MP News- प्राकृतिक और रासायनिक फसलों के उपार्जन के लिए मंडियों में होगी पृथक व्‍यवस्‍था : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

MP News- प्राकृतिक और रासायनिक फसलों के उपार्जन के लिए मंडियों में होगी पृथक व्‍यवस्‍था : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

News Desk
Last updated: 2025/06/27 at 5:58 AM
News Desk
Share
5 Min Read
MP News- प्राकृतिक और रासायनिक फसलों के उपार्जन के लिए मंडियों में होगी पृथक व्‍यवस्‍था : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
SHARE

भोपाल : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “प्राकृतिक खेती के नाम एक चौपाल” कार्यक्रम को अद्भुत व प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि जिस प्रकार नमस्‍कार का असली महत्‍व कोविड के बाद समक्ष आया, ठीक इसी प्रकार प्राकृतिक खेती का विचार रासायनिक खेती के दुष्‍परिणामों के बाद आ रहा है। उन्‍होंने कहा कि मैंने स्‍वयं खेती की है, जिसमें रासायनिक खादों के उपयोग की आदत नहीं थी पश्‍चिम आधारित सोच के कारण कृषि में रासायनिक खाद का उपयोग बढ़ा। भारतीय ज्ञान के प्रति बढ़ते रूझान को देखते हुए गौ-पालन के लिए गौशाला बनाये जा रहे हैं, जिसके उत्‍पाद से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में प्राकृतिक खेती की बड़ी संभावना है। उन्‍होंने कृषि मंत्री से कहा कि प्राकृतिक खेती के प्रोत्‍साहन के लिए योजनाएं बनायें, वे निश्चित रूप से इसे लागू करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती और रासायनिक खेती से उत्‍पादित फसलों के उपार्जन के लिए मंडियों में दो तरह की व्‍यवस्‍था करने को कहा, जिससे उत्‍पादित फसलों के उपभोग में कठिनाई न आये। मुख्यमंत्री गुरूवार को जबलपुर के मानस भवन में चौपाल प्राकृतिक खेती के नाम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में दुग्‍ध उत्‍पादन अभी 9 प्रतिशत है, इसे 25 प्रतिशत तक ले जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फैट के आधार पर दूध खरीदने की व्‍यवस्‍था है। भैंस के दूध को अधिक लाभदायक बताकर देशी गाय के दूध को महत्वहीन बताने का षडयंत्र रचा गया। उन्‍होंने गाय के दूध के उपयोग के लिए प्रोत्‍साहित किया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक खेती के नाम एक चौपाल कार्यक्रम के मुख्‍य वक्‍ता गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत का हार्दिक स्‍वागत व आभार व्‍यक्‍त किया और कहा कि आचार्य देवव्रत ने अत्यंत सरलता से प्राकृतिक खेती के विषय को समझाया है। प्राकृतिक खेती के लिए गाय के गोबर से बने जीवामृत का उपयोग कर कृषि उत्‍पाद को बढ़ाकर धरती के स्‍वास्‍थ्‍य को भी सुरक्षित किया जा सकता है।

गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने “प्राकृतिक खेती के नाम एक चौपाल” में प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा करते हुए कहा कि रासायनिक खेती के दुष्‍परिणामों को देखते हुए उन्होंने सबसे पहले 5 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती शुरू की थी। जिसमें प्रथम वर्ष की तुलना में गुणात्‍मक रूप से ज्यादा फसल की पैदावार प्राप्त हुई वे लगातार प्राकृतिक खेती कर रहे हैं बल्कि बेहतर उत्पादन भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्‍होंने रासायनिक खेती के दुष्‍परिणामों के बारे में विस्‍तार से बताकर प्राकृतिक खेती अपनाने को प्रोत्‍साहित किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती में अंतर भी बताया।

राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने कहा कि जिस प्रकार जंगल में बिना खाद पानी दिये जंगली पेड़ भरपूर फसल देते हैं, उसी प्रकार का नियम प्राकृतिक खेती में भी लागू होता है। प्रकृति अपने इकोसिस्‍टम से हर चीज को नियंत्रित कर अपने मूल स्‍वरूप में ला देती है। जो मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक नहीं होते। प्राकृतिक खेती जीवन के लिए वरदान है। फसल के नाम पर रासायनिक खादों का उपयोग बंद करें, क्‍योंकि इससे कृषि मित्र कीट नष्‍ट हो जाते हैं। जिससे धरती की उर्वराशक्ति प्रभावित होती है।

उन्‍होंने रासायनि‍क खादों के दुष्‍परिणाम के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने सभी किसानों से कहा कि रासायनिक खेती हानिकारक है और किसान प्राकृतिक खेती अपनायें और प्रकृति से जुड़े। राज्यपाल श्री आचार्य ने मंत्री श्री राकेश सिंह के विशेष प्रयासों से आयोजित “प्राकृतिक खेती के नाम एक चौपाल” कार्यक्रम की सराहना की।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती के कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति अन्‍नदाताओं के प्रति एक प्रतिबद्धता है। उन्‍होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एक ज्ञानकोष है, जिसे समझने की जरूरत है। उन्‍होंने ऋषि पाराशर द्वारा रचित वृक्षोर्वेद व वृहद सहिता का उल्‍लेख कर वर्षा का आंकलन के संबंध में बताया। उन्‍होंने कहा कि यह सिर्फ कपोल कल्‍पना ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक प्रयोगों से निकलें निष्कर्ष के आधार है।

उन्‍होंने प्राकृतिक खेती के संबंध में जोर देते हुए कहा कि किसान बंधु प्राकृतिक खेती करें। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, राज्‍य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्‍नोई, श्री अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, श्री संतोष बरकड़े, श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया सहित बड़ी संख्या में किसान और नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

MP News: वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

MP News: ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग और रोजगार का नया हब, ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

MP NEWS: लोकतंत्र हमारी संस्कृति की आत्मा, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष का प्रतिफल है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

MP NEWS: आपातकाल देश का काला अध्याय, नई पीढ़ी को बताना जरूरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच कतर से सुरक्षित लौटी उज्जैन निवासी श्रीमती मनीषा भटनागर से वीडियो कॉल पर की चर्चा…

News Desk June 27, 2025 June 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP News: ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग और रोजगार का नया हब, ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव… MP News: ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग और रोजगार का नया हब, ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Next Article MP News: वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव… MP News: वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG NEWS: नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को मिलेगी नई दिशा, कोठागुडेम-किरंदुल रेललाइन से सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर को मिलेगा बड़ा लाभ….
CG NEWS: नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास को मिलेगी नई दिशा, कोठागुडेम-किरंदुल रेललाइन से सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर को मिलेगा बड़ा लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई…
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
MP News: वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
MP News: वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP News: ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग और रोजगार का नया हब, ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
MP News: ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग और रोजगार का नया हब, ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सेवा का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?