By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब जो चाहे वो कर सकते हैं मुइज्जू, अत्याचारी शासन का डर; क्यों घबराए मालदीव के संविधान ‘निर्माता’…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > अब जो चाहे वो कर सकते हैं मुइज्जू, अत्याचारी शासन का डर; क्यों घबराए मालदीव के संविधान ‘निर्माता’…
विदेश

अब जो चाहे वो कर सकते हैं मुइज्जू, अत्याचारी शासन का डर; क्यों घबराए मालदीव के संविधान ‘निर्माता’…

Last updated: 2024/04/25 at 10:08 AM
Share
4 Min Read
अब जो चाहे वो कर सकते हैं मुइज्जू, अत्याचारी शासन का डर; क्यों घबराए मालदीव के संविधान ‘निर्माता’…
SHARE

बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी रविवार के संसदीय चुनाव में जीत हासिल करेगी।

अब मुइज्जू ने जीत ही हासिल नहीं की है बल्कि प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है।

इस चुनाव को देश के राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनकी नीतियों पर मालदीव में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करते रहे भारत और चीन की नजर रहती है। हालांकि मुइज्जू की बंपर जीत से मालदीव के बुद्धिजीवी घबराए हुए हैं। 

कितनी सीटें जीते मुइज्जू?

मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने रविवार को हुए चुनाव में 20वीं ‘पीपुल्स मजलिस’ (संसद) में 93 में से 68 सीट जीतीं और इसके गठबंधन साझेदारों-मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) तथा मालदीव डेवलेपमेंट एलायंस (एमडीए) ने क्रमश: एक और दो सीट जीती हैं जो कि संसद के दो-तिहाई बहुमत से अधिक है। 

इसके साथ ही पीएनसी को संविधान में संशोधन की शक्ति मिल गई है। यानी मुइज्जू सरकार जब चाहे तब मालदीव का संविधान बदल सकती है।

न्यूज पोर्टल अल-जजीरा से बात करते हुए पूर्व सांसद और माले में मंधू कॉलेज के संस्थापक इब्राहिम इस्माइल ने कहा कि मुइज्जू के पास अब “पूर्ण शक्ति” है। हालांकि उन्होंने डर जताते हुए कहा कि “बहुमत का इस कदर होना अच्छी बात नहीं है। अब आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि राष्ट्रपति अपनी शक्तियों का कैसे और कितना संतुलन बिठाकर इस्तेमाल करेंगे।”

“अत्याचारी शासन” के वापसी का डर

मालदीव के संविधान का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस्माइल ने कहा कि उन्हें मालदीव में बहुदलीय लोकतंत्र की शुरुआत के लगभग दो दशक बाद “अत्याचारी शासन” के वापसी का डर है।

उन्होंने कहा, “सही मायनों में पीएनसी (मुइज्जू की पार्टी) कोई उचित राजनीतिक दल नहीं है। यह पार्टी जमीनी स्तर से उठकर ऊपर नहीं आई है। इसने जमीनी हालात नहीं देखे हैं। 

इस्माइल ने आगे कहा कि “मुइज्जू की पार्टी का गठन उनके सत्ता में आने के दौरान हुआ था और पार्टी में उसे जिम्मेदार ठहराने वाला कोई नहीं है, पार्टी का अपना कोई ढांचा नहीं है। मूल रूप से, प्रत्येक सदस्य जो पीएनसी टिकट पर संसद के लिए चुना गया है, राष्ट्रपति की दया पर निर्भर है।”

इस्माइल ने कहा कि यह जीत राष्ट्रपति को “न्यायपालिका पर लगभग पूर्ण शक्ति” भी देती है। उन्होंने कहा, “संभावना है कि अदालतों में बदलाव होंगे, संभवतः सुप्रीम कोर्ट की पूरी पीठ को बदल दिया जाएगा।

अगर कोई न्यायाधीश अपना पद बरकरार रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है, जिससे अत्याचारी शासन का मार्ग प्रशस्त होगा।”

सरकार “संविधान को फिर से लिख सकती है…

इस्माइल ने कहा कि ठीक इसी प्रकार चिंताजनक बात यह है कि सरकार “संविधान को फिर से लिख सकती है।”

उन्होंने कहा कि ये सरकार चाहे तो निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने वाले प्रावधानों को संभावित रूप से कमजोर कर सकती है और निर्वाचित अधिकारियों पर कार्यकाल की सीमा लगा सकती है।

समाचार वेबसाइट ‘मिहारू’ के अनुसार, भारत समर्थक नेता माने जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलेह की अगुवाई वाली मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने पिछली संसद में 65 सीट जीती थीं लेकिन इस बार उसे केवल 15 सीट ही मिली हैं।

चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू (45) ने कहा है कि वह अपने देश में भारत का प्रभाव कम करना चाहते हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को हुए चुनाव में पीएनसी की बड़ी जीत को ‘‘प्रचंड बहुमत’’ बताया है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

April 25, 2024 April 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्यों जरूरी था ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन, ISRO चीफ सोमनाथ ने बताई वजह… क्यों जरूरी था ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन, ISRO चीफ सोमनाथ ने बताई वजह…
Next Article शेयर हो तो ऐसा, 15 दिन में डबल हो गया पैसा, एक साल में 10 गुना रिटर्न… शेयर हो तो ऐसा, 15 दिन में डबल हो गया पैसा, एक साल में 10 गुना रिटर्न…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?