By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मालदीव में मुइज्जू की जीत से चीन की खिलीं बांछें, भारत के खिलाफ ड्रैगन ने फिर उगला जहर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > मालदीव में मुइज्जू की जीत से चीन की खिलीं बांछें, भारत के खिलाफ ड्रैगन ने फिर उगला जहर…
विदेश

मालदीव में मुइज्जू की जीत से चीन की खिलीं बांछें, भारत के खिलाफ ड्रैगन ने फिर उगला जहर…

Last updated: 2024/04/25 at 10:17 AM
Share
4 Min Read
मालदीव में मुइज्जू की जीत से चीन की खिलीं बांछें, भारत के खिलाफ ड्रैगन ने फिर उगला जहर…
SHARE

मालदीव के संसदीय चुनाव में मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी की जीत पर चीन गदगद है।

चीन के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने जमकर मुइज्जू की तारीफ की है और भारत के खिलाफ जहर उगला है। ग्लोबल टाइम्स द्वारा ओपीनियन में लिखा गया है कि मालदीव किसी का पक्ष नहीं ले रहा है।

वह स्वतंत्र है, यह बात भारत को समझनी चाहिए। बताते चलें कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि मालदीव में मुइज्जू सरकार की चीन के साथ कितनी घनिष्ठता है।

जब से मुइज्जू सरकार आई वह लगातार चीन की पिछलग्गू बनी हुई है। चीन के प्रति नजदीकियां दिखाते हुए मुइज्जू सरकार लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलती रही है।

जिसके लिए उसकी काफी आलोचना भी हुई है। अब चीनी अखबार में एक बार फिर मुइज्जू की जीत के प्रति खुशी दिखाना उनकी मंशा को साफ जाहिर कर रहा है।

ग्लोबल टाइम्स ने अपने स्तंभ में लिखा, “मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस पार्टी ने संसदीय चुनावों में 93 में से 71 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की। हालांकि, इस परिणाम से भारत को इस बात से घबराहट हुई है कि मालदीव उससे काफी दूर चला गया है। चीनी विश्लेषकों का कहना है कि मालदीव के संसदीय चुनाव के नतीजे लोगों की इच्छा को दर्शाते हैं। नतीजे इस बात पर जोर देते हैं कि मालदीव के लोग चीन की ओर झुकाव नहीं, बल्कि वे सरकार की स्वतंत्र विदेश नीति का समर्थन कर रहे हैं।”

पश्चिमी मीडिया पर भी साधा निशाना
ग्लोबल टाइम्स के स्तंभ में आगे लिखा गया है, “निस्संदेह, मालदीव संसदीय चुनाव मालदीव के लिए एक आंतरिक मामला है और चीन मालदीव के लोगों द्वारा चुने गए विकल्प का पूरा सम्मान करता है। हालांकि, इन चुनावों को लेकर कुछ ताकतों के इरादे खराब हैं। कुछ पश्चिमी मीडिया आउटलेट्स ने चुनावों को सनसनीखेज बनाते हुए दावा किया कि चुनाव तथाकथित चीन-भारत भूराजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थे। हालांकि, चीन ने कभी भी मालदीव के संसदीय चुनावों को चीन और अन्य देशों के बीच भूराजनीतिक प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखा है।”

मालदीव-भारत की दुश्मनी से गदगद चीन
बताते चलें की पहले मालदीव और भारत के बीच संबंध बेहतर थे। मुइज्जू की सरकार आने के बाद मालदीव ने काफी हद तक चीन से नजदीकियां बढ़ाई हैं।

भारत-मालदीव की दोस्ती में आई दरार से चीन काफी खुश है। इस स्तंभ में आगे लिखा गया है कि भारत के नियंत्रण से मुक्त होने और वास्तव में स्वतंत्र देश बनने के मालदीव के फैसले ने भारत की दक्षिण एशियाई आधिपत्यवादी मानसिकता को भारी झटका दिया है।

वास्तव में, मुइज्जू ने पिछले साल मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में आंशिक रूप से जीत हासिल की थी क्योंकि मालदीव के आंतरिक मामलों में भारत के दीर्घकालिक दबाव और हस्तक्षेप ने मालदीव के लोगों के बीच मजबूत भारत विरोधी भावना पैदा कर दी थी।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

April 25, 2024 April 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वायनाड से राहुल गांधी, मेरठ से ‘राम’; 88 सीटों पर 1206 उम्मीदवार, जानें दूसरे चरण में कितने दिग्गज…
Next Article शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स के सुझाए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव… शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स के सुझाए आज इन शेयरों पर लगाएं दांव…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..
उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….
गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?