By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य
छत्तीसगढ़राज्य

शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य

News Desk
Last updated: 2025/07/05 at 10:55 PM
News Desk
Share
2 Min Read
शिक्षकों की पदस्थापना से बदला विद्यालय का परिदृश्य
SHARE

रायपुर,

राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, घुंचापाली इसका एक सशक्त उदाहरण है। जहाँ पूर्व में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं, वहीं अब अंग्रेजी एवं भौतिकी विषय के शिक्षकों की पदस्थापना से न केवल पठन-पाठन में गुणवत्ता आई है, बल्कि विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता संजय गिरी गोस्वामी एवं भौतिकी विषय के लिए व्याख्याता तिर्की मैडम की पदस्थापना से शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। इन विषयों के शिक्षक लंबे समय से विद्यालय में नहीं थे, जिसके चलते विद्यार्थियों के प्रवेश में गिरावट आ रही थी और कई छात्र जाने लगे थे। युक्तियुक्तकरण की बदौलत विद्यालय में नया शैक्षणिक वातावरण निर्मित किया है।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि शिक्षक उपलब्ध न होने के कारण पूर्व में कक्षा 9 में बच्चों का प्रवेश न के बराबर था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि पूर्व में दर्ज छात्र भी स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) लेकर विद्यालय छोड़ रहे थे। परंतु वर्तमान शैक्षणिक सत्र में दिनांक 05 जुलाई 2025 तक कक्षा 9 में 48 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जिससे विद्यालय की कुल दर्ज संख्या बढ़कर 87 हो गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने विधालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय में आवश्यक भौतिक संसाधनों की पूर्ति हेतु विभागीय स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

You Might Also Like

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….

कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा…..

वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय को वित्तीय व शासकीय सहयोग का मिला आश्वासन….

सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में गोरेलाल बरेठ को तत्काल मिली किसान किताब, भड़ेसर शिविर में त्वरित समाधान से खेती-किसानी के कार्य हुए आसान…..

सर्वसुविधायुक्त भवन, मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण के लिए 45 लाख स्वीकृत: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

News Desk July 5, 2025 July 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा में होंगे शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान, संविधान सभा में होंगे शामिल
Next Article CG NEWS: भाजपा सांसदों-विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – शिविर से बढ़ेगा ज्ञान, छत्तीसगढ़ के विकास में होगा सहयोग…. CG NEWS: भाजपा सांसदों-विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – शिविर से बढ़ेगा ज्ञान, छत्तीसगढ़ के विकास में होगा सहयोग….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….
बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा…..
कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय को वित्तीय व शासकीय सहयोग का मिला आश्वासन….
वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी से मिले कुलपति प्रो. दयाल, विश्वविद्यालय को वित्तीय व शासकीय सहयोग का मिला आश्वासन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में गोरेलाल बरेठ को तत्काल मिली किसान किताब, भड़ेसर शिविर में त्वरित समाधान से खेती-किसानी के कार्य हुए आसान…..
सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविर में गोरेलाल बरेठ को तत्काल मिली किसान किताब, भड़ेसर शिविर में त्वरित समाधान से खेती-किसानी के कार्य हुए आसान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?