By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहली बार किसी US राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की चिंता, राजदूत बोले- इस साल देंगे ज्यादा वीजा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > पहली बार किसी US राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की चिंता, राजदूत बोले- इस साल देंगे ज्यादा वीजा…
विदेश

पहली बार किसी US राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की चिंता, राजदूत बोले- इस साल देंगे ज्यादा वीजा…

Last updated: 2024/04/27 at 10:31 AM
Share
3 Min Read
पहली बार किसी US राष्ट्रपति को भारतीय छात्रों की चिंता, राजदूत बोले- इस साल देंगे ज्यादा वीजा…
SHARE

अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका छात्र वीजा को ‘उच्च प्राथमिकता’ देता है क्योंकि वह जानता है कि लोगों के आपसी संबंध जीवन भर रहते हैं।

उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि अमेरिकी दूतावास इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्रों के वीजा को समायोजित करने की तैयारी कर रहा है। ‘

अमेरिकन सेंटर’ में एक साक्षात्कार में गार्सेटी ने यह भी याद किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनसे भारतीयों के लिए वीजा के प्रतीक्षा समय को घटाने के लिए कहा है।

राजदूत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रपति ने किसी राजदूत से कहा कि वीजा की प्रतीक्षा अवधि को घटाएं। ऐसा इसलिए कि भारतीय हमारे मित्र हैं…वे अपने परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों या व्यापारिक भागीदार को देखना चाहते हैं।’’

 भारत-अमेरिका संबंधों में शिक्षा को महत्वपूर्ण घटक बताते हुए गार्सेटी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे छात्रों के आदान-प्रदान से ज्यादा कुछ भी हमारे देशों और हमारे लोगों को एक साथ नहीं जोड़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वस्तुतः, यह उनके जीवन का हिस्सा है। अमेरिका भारतीयों के जीवन का हिस्सा बन जाता है। जो अमेरिकी भारत आते हैं, उनके लिए भारत हमारे जीवन का हिस्सा बन जाता है। यह दोनों देशों के बीच बहुत प्रगाढ संबंध हैं।’’

भारतीय छात्रों के एक समूह के लिए अमेरिका जाने से पहले यहां ‘अमेरिकन सेंटर’ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए चुना गया है।

बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने जाते हैं। पिछले साल भारत में अमेरिकी कांसुलर टीम ने 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम छात्र वीजा को उच्च प्राथमिकता देते हैं क्योंकि हम जानते हैं, ये संबंध जीवन भर चलते हैं। यह छात्रों के लिए, माता-पिता के लिए काफी तनावपूर्ण क्षण है…कई परिवार इस बारे में सोच रहे हैं कि क्या उनके बच्चे दूसरे देश में होंगे या नहीं।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका इस साल अधिक संख्या में छात्र वीजा आवेदन आने की उम्मीद कर रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘रूझान बहुत स्पष्ट है। अपवादस्वरूप महामारी के दौर को छोड़कर, हर साल ये बढ़ रहे हैं।’’

अमेरिकी राजदूत ने भारतीय नागरिकों के लिए ‘विजिटर वीजा’ के प्रतीक्षा समय को और घटाने के बारे में भी बात की। राजदूत ने कहा कि इस पर काम करना जारी रखना उनका लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे पर्यटक वीजा के लिए प्रतीक्षा समय को 75 प्रतिशत तक घटाने में सक्षम हुए हैं।’’

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

April 27, 2024 April 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एयरलाइन Go First को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी 54 विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने को दी मंजूरी… एयरलाइन Go First को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी 54 विमानों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने को दी मंजूरी…
Next Article महिलाओं के लिए गजब है मोदी सरकार की ये स्कीम, जमा पूंजी पर मिल रहा 7.50% का ब्याज; जानिए खासियत… महिलाओं के लिए गजब है मोदी सरकार की ये स्कीम, जमा पूंजी पर मिल रहा 7.50% का ब्याज; जानिए खासियत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन….
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…..
सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?