By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जीवन में बदलाव और जीवन के बचाव के लिए जागरूकता का होना आवश्यकः राज्यपाल श्री रमेन डेका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > जीवन में बदलाव और जीवन के बचाव के लिए जागरूकता का होना आवश्यकः राज्यपाल श्री रमेन डेका
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जीवन में बदलाव और जीवन के बचाव के लिए जागरूकता का होना आवश्यकः राज्यपाल श्री रमेन डेका

News Desk
Last updated: 2025/07/13 at 12:59 PM
News Desk
Share
4 Min Read
जीवन में बदलाव और जीवन के बचाव के लिए जागरूकता का होना आवश्यकः राज्यपाल श्री रमेन डेका
SHARE

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज कोरबा जिले में आकांक्षी ब्लॉक कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आकांक्षी ब्लॉक के इंडिकेटर्स में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा की और स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य पैरामीटर्स में वृद्धि लाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने योजनाओं के माध्यम से गाँव के लोगों को लाभान्वित करते हुए उनके जीवन में बदलाव लाने, जो कार्य किया जा रहा है उसे और बेहतर करते हुए कार्य करने, विकास कार्यों के लिए उपलब्ध राशि का सदुपयोग करने, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अच्छे कार्यों में भागीदार बनाने के निर्देश देते हुए अपने गाँव, जिला,राज्य और देश के विकास के लिए कार्य करने कहा। उन्होंने कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात को बेहतर करने के लिये जुर्माना ही विकल्प नहीं है। लोगों का जीवन अनमोल है और जीवन की रक्षा के लिए जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता का ही परिणाम है कि लोग हाथों की अच्छे से सफाई और शौचालय का उपयोग करते हैं।

आकांक्षी ब्लॉक कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्यपाल श्री डेका ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स में सेचुरेशन के निर्देश दिए। राज्यपाल ने स्वास्थ्य अंतर्गत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, आयुष्मान के माध्यम से उपचार, टीबी, हाइपरटेंशन, डाइबिटीज के मरीजों की पहचान करते हुए उनका समय पर उपचार और इसके रोकथाम के लिए जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित क्षेत्रों के बच्चों को समय पर पूरक पोषण आहार प्रदान करते हुए उन्हें सुपोषित बनाने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री डेका ने शाला त्यागी (ड्राप आउट) बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, बोर्ड परीक्षाफल में सुधार करने और 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण और जलसंरक्षण की दिशा में कदम उठाने के निर्देश देते हुए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के निर्माण को बढ़ावा देने, मनरेगा अन्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर, डबरी एवं तालाबो में जल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मानसून से पहले और मानसून के बाद जल भराव की स्थिति का आकलन करते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के निर्देश दिये। राज्यपाल श्री डेका ने गांव में खेलकूद को बढ़ावा देने, सामाजिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप में संचालित करने, अध्ययन का माहौल विकसित करने जिम, सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी की स्थापना पर भी जोर देने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल, छात्रावास, अस्पताल तक पहुंच मार्ग, पीएम आवास योजना अन्तर्गत राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को आवास पूर्ण कराने प्रोत्साहित करने, स्वसहायता समूह की सदस्यों को लखपति दीदी बनाने, ग्रामीणों को पशु पालन से जोड़ते हुए उनकी आजीविका की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिये। राज्यपाल ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने और योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। राज्यपाल श्री डेका ने पोंड़ीउपरोड़ा क्षेत्र में भारत नेट और पीएम आवास योजना के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए क्षेत्र के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए पालक-शिक्षक मीटिंग लेने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि राज्यपाल द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं….

News Desk July 13, 2025 July 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जनजातीय संग्रहालय भावी युवा पीढ़ी में गौरवशाली आदिवासी संस्कृति के प्रति आत्म गौरव का भाव करेगा जागृत – केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके जनजातीय संग्रहालय भावी युवा पीढ़ी में गौरवशाली आदिवासी संस्कृति के प्रति आत्म गौरव का भाव करेगा जागृत – केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके
Next Article छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?