By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आरक्षण पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- सैकड़ों साल अन्याय हुआ, पूर्वजों ने पाप किए होंगे; मैं प्रायश्चित कर रहा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > आरक्षण पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- सैकड़ों साल अन्याय हुआ, पूर्वजों ने पाप किए होंगे; मैं प्रायश्चित कर रहा…
देश

आरक्षण पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- सैकड़ों साल अन्याय हुआ, पूर्वजों ने पाप किए होंगे; मैं प्रायश्चित कर रहा…

Last updated: 2024/04/30 at 10:23 AM
Share
3 Min Read
आरक्षण पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- सैकड़ों साल अन्याय हुआ, पूर्वजों ने पाप किए होंगे; मैं प्रायश्चित कर रहा…
SHARE

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह संविधान और आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही है।

उन्होंने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी प्रतिनिधित्व के नाम पर ये लोग झूठ फैला रहे हैं।

इनकी सच्चाई सामने आ गई है तो बौखला गए हैं। आपने देखा होगा कि ये लोग सिर्फ मोदी को गाली दे रहे हैं, इनके पास चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। कांग्रेस ने दशकों तक एससी, एसटी और ओबीसी से जिस तरह विश्वासघात किया है, उसके चलते ये लोग उससे नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि अब ये लोग झूठ फैला रहे हैं कि संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे। मैं पहले ही कह चुका हूं कि खुद बाबासाहेब आंबेडकर चाहें तो संविधान को बदल नहीं सकते।

सैकड़ों सालों तक जिनके साथ अन्याय हुआ, हमारे पूर्वजों ने पाप किए होंगे। मेरे लिए यह प्रायश्चित का अवसर है। इसलिए आरक्षण को जितनी ताकत मैं दे सकता हूं, उसके लिए प्रतिबद्ध हूं।

मैं आज ज्यादा से ज्यादा सीटें इसलिए मांग रहा हूं कि एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में खेल न हो सके। पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने आरक्षण का बड़ा हिस्सा माइनॉरिटी को देने का खेल खेला है। इसलिए आपसे मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं कि मोदी की मजबूत करो।

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के 60 सालों के राज में सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी के परिवारों की ही सबसे ज्यादा हालत खराब रही। गांवों के बाहर झुग्गियों में रहने वाले लोग आखिर कौन हैं? हमारे दलित समुदाय के लोग ही हैं।

आज उन लोगों को पहले लाभ मिल रहा है, जो दशकों से पिछड़े हुए थे। हम मानते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार उन लोगों का है, जो आखिरी पंक्ति में हैं। महात्मा गांधी भी ऐसा ही कहते थे। पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त राशन, बिजली, गैस सिलेंडर और आवास जैसी जरूरतें इन्हीं वर्गों की सबसे ज्यादा थीं। 

इसलिए हम उन योजनाओं को लाए और बिना किसी भेदभाव के लागू किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि इन स्कीमों से जोड़ने के लिए हमारी समाज घर-घर पहुंची है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कमजोर आर्थिक वर्ग को मिलने वाले EWS आरक्षण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों का हक मारे बिना ही सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण दिया। इसके खिलाफ कहीं कोई हिंसा नहीं हुई बल्कि दलित नेताओं ने भी स्वागत किया।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

April 30, 2024 April 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शेयर मार्केट में बढ़ी रौनक, सेंसेक्स 74000 और निपु्टी 22500 के पार… शेयर मार्केट में बढ़ी रौनक, सेंसेक्स 74000 और निपु्टी 22500 के पार…
Next Article कोरोना वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स, कंपनी ने कोर्ट में दिया कबूलनामा… कोरोना वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स, कंपनी ने कोर्ट में दिया कबूलनामा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?