By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजधानी में डबल मर्डर से हड़कंप: घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > राजधानी में डबल मर्डर से हड़कंप: घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाश
छत्तीसगढ़राज्य

राजधानी में डबल मर्डर से हड़कंप: घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाश

News Desk
Last updated: 2025/07/16 at 7:25 PM
News Desk
Share
2 Min Read
राजधानी में डबल मर्डर से हड़कंप: घर में मिली बुजुर्ग दंपति की लाश
SHARE

रायपुर

राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। गांव के एक घर में बुजुर्ग दंपति भूखन ध्रुव (उम्र 62 साल) और उनकी पत्नी रूखमणी ध्रुव (उम्र 60 साल) की लाशें खून से लथपथ हालत में मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की घर के अंदर गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर ACCU टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है और यह मामला पूर्व नियोजित हत्या का हो सकता है।

पुलिस ने घर को पूरी तरह सील कर दिया है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है, और अभनपुर थाना पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था, न ही किसी आरोपी की पहचान हुई है। हालांकि, पुलिस ने गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही किसी बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

You Might Also Like

राज्यपाल ने दी चेतावनी: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई समझौता नहीं, नियमों का हो सख्ती से पालन…

इको पर्यटन के साथ कृषि पर्यटन को जोड़ने वन विभाग की पहल

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें – श्री डेका

इलाज के बहाने निकली जनपद सदस्य लापता, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

News Desk July 16, 2025 July 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती को दें प्राथमिकता: राज्यपाल रमेन डेका… शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती को दें प्राथमिकता: राज्यपाल रमेन डेका…
Next Article मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की बड़ी उपलब्धि: 61.8% बिना लक्षण वाले मरीजों की समय पर पहचान…. मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की बड़ी उपलब्धि: 61.8% बिना लक्षण वाले मरीजों की समय पर पहचान….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल ने दी चेतावनी: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई समझौता नहीं, नियमों का हो सख्ती से पालन…
राज्यपाल ने दी चेतावनी: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई समझौता नहीं, नियमों का हो सख्ती से पालन…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इको पर्यटन के साथ कृषि पर्यटन को जोड़ने वन विभाग की पहल
इको पर्यटन के साथ कृषि पर्यटन को जोड़ने वन विभाग की पहल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इलाज के बहाने निकली जनपद सदस्य लापता, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
इलाज के बहाने निकली जनपद सदस्य लापता, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
छत्तीसगढ़ राज्य
निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें – श्री डेका
निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें – श्री डेका
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?