By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ड्राइवर से झगड़ा, अश्लील वीडियोज की पेन ड्राइव; कैसे खुला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > ड्राइवर से झगड़ा, अश्लील वीडियोज की पेन ड्राइव; कैसे खुला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल…
देश

ड्राइवर से झगड़ा, अश्लील वीडियोज की पेन ड्राइव; कैसे खुला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल…

Last updated: 2024/04/30 at 10:33 AM
Share
5 Min Read
ड्राइवर से झगड़ा, अश्लील वीडियोज की पेन ड्राइव; कैसे खुला रेवन्ना सेक्स स्कैंडल…
SHARE

सेक्स स्कैंडल और इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना का नाम आने से सियासी भूचाल आ गया है।

एक ओर जहां पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, जनता दल (सेक्यूलर) के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

दावा किया जा रहा है कि इससे जुड़े हजारों वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिसमें सरकारी अधिकारियों समेत कई बड़े नाम नजर आ रहे हैं।

पहली बार कब आया वीडियो का जिक्र
खास बात है कि पहली बार वीडियो का जिक्र प्रज्वल की तरफ से ही 1 जून 2023 में किया गया था। उस दौरान उन्होंने बेंगलुरु सिविल कोर्ट में 86 मीडिया आउटलेट्स और 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया था।

इस मुकदमे के जरिए मीडिया के खिलाफ गैग ऑर्डर की मांग की गई थी। इसके जरिए कहा गया था, ‘वादी के खिलाफ ऐसी फेक न्यूज, मॉर्फ फोटो/वीडियो प्रतिवादियों की तरफ से प्रसारित, प्रकाशित और सर्कुलेट किए जाने का खतरा है।’

ड्राइवर है अहम कड़ी?
इन लोगों में प्रज्वल के ड्राइव का भी नाम शामिल था, जिसने मार्च 2023 में रेवन्ना परिवार की नौकरी छोड़ दी थी। इससे पहले वह परिवार के साथ 7 सालों तक काम कर रहा था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी अटकलें हैं कि परिवार के सदस्य के तौर पर माने जाने वाले ड्राइवर के पास प्रज्वल के फोन और डिवाइस तक पहुंच थी। कहा जा रहा है कि साल 2023 में उसका एमपी के साथ कुछ विवाद हुआ और उसने वीडियोज को लेकर धमकाना शुरू कर दिया।

दिसंबर 2023 में ड्राइवर की तरफ से हासन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें उसने कहा था कि 13 एकड़ जमीन नहीं देने के कारण प्रज्वल और उनकी मां ने उसका और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया था।

भाजपा नेता ने उठाया मुद्दा
भाजपा नेता और वकील जी देवराज गौड़ा ने जनवरी 2024 में इन वीडियोज का मुद्दा उठाया। खास बात है कि गौड़ा की याचिका के चलते ही साल 2023 में प्रज्वल सांसद के तौर पर अयोग्य घोषित हो गए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसपर रोक लगा दिया था।

उन्होंने 2023 में होलनरसीपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के सामने चुनाव हार गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में उन्होंने कहा था, ‘रेवन्ना मुझे गंदा बोल रहे हैं। उनके बेटे गंदे हैं। उनकी गंदी तस्वीरें उस केस का हिस्सा हैं, जो उन्होंने कोर्ट में दाखिल किया है। उन्हें स्टे मिल गया है। महिलाओं को सोते हुए वह मेरे वीडियो पेश करें। मैं हर रोज अपने परिवार के पास जाता हूं।’

इतना ही नहीं गौड़ा ने यह भी दावा किया था कि प्रज्वल के ड्राइवर का अदालत में पक्ष रखने के बाद उन्हें वीडियोज मिले थे।

हालांकि, ड्राइवर की तरफ से वीडियोज के बारे में जानकारी होने से इनकार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, गौड़ा ने कहा था, ‘महिलाओं के सम्मान की खातिर, मैं वीडियो रिलीज नहीं कर रहा हूं।

इससे उनके घर में आफत आ जाएगी। अगर महिलाओं ने आत्महत्या कर ली, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?’ उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को भी सूचित किया गया था।

पेन ड्राइव और हजारों अश्लील वीडियोज
26 अप्रैल को हासन में चुनाव से एक दिन पहले ही हजारों पेन ड्राइव्स के जरिए वीडियो सामने आ गए। कथित तौर पर इनमें 2900 से ज्यादा वीडियोज थे, जिन्हें कथित तौर पर सांसद ने खुद ही रिकॉर्ड किया था। इतना ही नहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने कर्नाटक पुलिस प्रमुख और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इस संबंध में पत्र लिखा। इसके बाद प्रदेश सरकार ने मामले का संज्ञान लिया।

27 अप्रैल को कर्नाटक सरकार ने वीडियोज की जांच के लिए SIT गठित करने के आदेश दिए। 26 अप्रैल के चुनाव के तुरंत बाद ही प्रज्वल यूरोप टूर के लिए निकल गए थे।

इधर, जेडीएस में भी प्रज्वल को भी बाहर करने की मांग उठने लगी थी। अब खबरें हैं कि मंगलवार को जेडीएस रेवन्ना को निलंबित कर सकती है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

April 30, 2024 April 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार! अरेस्ट वारंट से भड़का अमेरिका, दी अंजाम भुगतने की चेतावनी… क्या नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार! अरेस्ट वारंट से भड़का अमेरिका, दी अंजाम भुगतने की चेतावनी…
Next Article लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने फिर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइल, निशाने पर क्यों सऊदी अरब का माल… लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने फिर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइल, निशाने पर क्यों सऊदी अरब का माल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?