By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस, नॉमिनेशन की डेडलाइन करीब; राहुल-प्रियंका को लेकर कब तक फैसला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस, नॉमिनेशन की डेडलाइन करीब; राहुल-प्रियंका को लेकर कब तक फैसला…
देश

अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस, नॉमिनेशन की डेडलाइन करीब; राहुल-प्रियंका को लेकर कब तक फैसला…

Last updated: 2024/04/30 at 11:01 AM
Share
4 Min Read
अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस, नॉमिनेशन की डेडलाइन करीब; राहुल-प्रियंका को लेकर कब तक फैसला…
SHARE

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से गांधी परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

अलग-अलग अटकलों के बीच कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उम्मीदवारों के बारे में फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेना है।

बीते शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बताया गया कि इसमें अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका।

इसके बाद यह फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने मीटिंग में लीडरशिप से अहम बातें कहीं।

उन्होंने अपील की कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अमेठी व रायबरेली के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी बीते दिनों कहा था कि राहुल और प्रियंका यहां से चुनाव लड़ना चाहिए।

मालूम हो कि रायबरेली और अमेठी में 20 मई को 5वें चरण में मतदान होना है। इन दोनों सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई है। ऐसे में यह सवाल खूब उठाया जा रहा है कि आखिर कांग्रेस अमेठी और रायबरेली को लेकर फैसला कब तक करेगी? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इसे लेकर हाल ही में सवाल किया गया था।

इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘रायबरेली और अमेठी में आपको कुछ आश्चर्य हो सकता है।’ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले हफ्ते कन्नौज में इस मामले एक नया आयाम जोड़ दिया। उन्होंने ऐसा संकेत दिया कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश से पूछा गया कि क्या उनके दोस्त (राहुल गांधी) चुनाव लड़ने के लिए अमेठी आएंगे? इसे लेकर उन्होंने कहा, ‘सब आएंगे, अब तो महफिल यूपी में ही सजेगी।’

स्मृति इरानी ने अमेठी से दाखिल किया नामांकन
इस बीच, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी कैंडिडेट स्मृति इरानी ने सोमवार को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत के समक्ष दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नॉमिनेशन के बाद उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मुझे 5 साल पहले अमेठी की सेवा करने का मौका मिला।

मैंने पांच साल में वह हासिल किया जो 50 साल में संभव नहीं था।’ इरानी ने कहा, ‘एक समय था जब सांसद के लापता होने के कारण अमेठी के किसानों को खाद के लिए 15 साल तक लाठियां खानी पड़ीं। लेकिन प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए अमेठी में उर्वरक केंद्र बनाकर इस गंभीर समस्या से मुक्ति दिलाई।

अमेठी में 1.14 लाख गरीबों को घर दिए गए, 4 लाख गरीब परिवारों के लिए शौचालय बनाए गए जिससे 16 लाख लोगों को फायदा हुआ।’

इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रहीं सोनिया गांधी
दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं।

उन्होंने 2 दशक तक रायबरेली संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अगर राहुल गांधी की बात करें तो वह 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

वैसे राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। पिछले दिनों गाजियाबाद में संवाददाता सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया था।

इसे लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उसे मानेंगे।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

April 30, 2024 April 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पर्दे के पीछे वार्ता चाहती थी तिब्बत की निर्वासित सरकार, भारत का हवाला दे चीन ने झटका हाथ… पर्दे के पीछे वार्ता चाहती थी तिब्बत की निर्वासित सरकार, भारत का हवाला दे चीन ने झटका हाथ…
Next Article नेतन्याहू की सेना ने पार की क्रूरता की हदें, अमेरिका बोला- गाजा से पहले भी बर्बरता दिखा चुकी IDF… नेतन्याहू की सेना ने पार की क्रूरता की हदें, अमेरिका बोला- गाजा से पहले भी बर्बरता दिखा चुकी IDF…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?