By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नहाने गया युवक बाढ़ में बहा, रेस्क्यू टीम कर रही तलाश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नहाने गया युवक बाढ़ में बहा, रेस्क्यू टीम कर रही तलाश
छत्तीसगढ़राज्य

नहाने गया युवक बाढ़ में बहा, रेस्क्यू टीम कर रही तलाश

News Desk
Last updated: 2025/07/27 at 2:50 PM
News Desk
Share
4 Min Read
नहाने गया युवक बाढ़ में बहा, रेस्क्यू टीम कर रही तलाश
SHARE

खैरागढ़

खैरागढ़ में बाढ़ के पानी ने इसबार एक जिंदगी भी छीन ली. इतवारी बाजार क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास 20 वर्षीय युवक अमित यादव तेज बहाव में बह गया. वह दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहा रहा था और मंदिर की छत से कूदकर खेलते समय पानी की तेज धार में फंस गया. उसके साथ दो अन्य युवक भी बहे थे, जो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन अमित लापता हो गया. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई. रातभर पुलिस ने खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली. SDRF की टीम रविवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

अमित यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था. कुछ महीने पहले उसके पिता का निधन हुआ था और वह तीन बहनों व मां का एकमात्र सहारा था. घर में मातम पसरा है, मां बेसुध है और बहनें सदमे में हैं. इस हादसे के बाद सवाल प्रशासन की लापरवाही पर तो उठे ही हैं, लेकिन खैरागढ़ की बाढ़ समस्या की जड़ कहीं गहरी है, शहर में नाले और नदियों पर सालों से चले आ रहे अतिक्रमण. विशेषज्ञ और स्थानीय लोग वर्षों से चेताते आ रहे हैं कि शहरी सीमा के भीतर जहां-तहां नालों और जल निकासी मार्गों पर कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे बाढ़ के पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिलता. नतीजा — हर साल बारिश आते ही शहर जलमग्न हो जाता है, और जान-माल की तबाही होती है. शहर की हालत कोई नई नहीं है. हर साल यही दृश्य दोहराए जाते हैं, बारिश, बाढ़, राहत की खानापूर्ति और फिर सन्नाटा. लेकिन प्रशासन आज तक नदियों और नालों को अतिक्रमण मुक्त करने में असफल रहा है. न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई, न ही कोई स्थायी समाधान.

विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रशासन पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा-“बगैर चेतावनी पानी छोड़ना जनता की जान से खिलवाड़ है. पिछले साल के बाढ़ पीड़ित आज तक मुआवज़े का इंतज़ार कर रहे हैं और अब फिर वही लापरवाही. प्रशासन सिर्फ कागजों में सक्रिय है, ज़मीन पर कुछ नहीं.” बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के प्रधानपाठ बैराज से अचानक पानी छोड़ा गया, जिससे खैरागढ़ शहर और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई. इतवारी बाजार, जो शहर का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है, वहां दुकानों में पानी घुस गया और व्यापारियों का लाखो का सामान बह गया. कई किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं.सबसे चिंताजनक स्थिति शहर की पिछड़ी बस्तियों में है, जहां न राहत शिविर हैं, न भोजन, न पीने का पानी. लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

प्रशासन ने अब आम जनता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है, लेकिन यह चेतावनी तब आई जब नुकसान हो चुका था. सवाल यह है कि प्रशासन ने हर साल दोहराई जाने वाली इस आपदा से निपटने की कोई स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की? क्या शहर की जल निकासी व्यवस्था सुधारने की कोई गंभीर योजना कभी बनेगी? या फिर हर बारिश के बाद हम बस अफसोस की एक और खबर पढ़ेंगे?

You Might Also Like

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प…..

राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन- डॉ. रमन सिंह और अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk July 27, 2025 July 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लगातार बारिश से एयरपोर्ट रनवे जलमग्न, बिलासपुर की फ्लाइट की रायपुर में कराई गई लैंडिंग लगातार बारिश से एयरपोर्ट रनवे जलमग्न, बिलासपुर की फ्लाइट की रायपुर में कराई गई लैंडिंग
Next Article CG News: सरकार विधानसभा के अगले सत्र में लाएगी धर्मांतरण पर नया कानून, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा… CG News: सरकार विधानसभा के अगले सत्र में लाएगी धर्मांतरण पर नया कानून, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन- डॉ. रमन सिंह और अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?