By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बस्तर में “आमचो बस्तर” पोर्टल बना जन समस्याओं का समाधानकर्ता, डिजिटल पहल से मिल रही जनता को राहत….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बस्तर में “आमचो बस्तर” पोर्टल बना जन समस्याओं का समाधानकर्ता, डिजिटल पहल से मिल रही जनता को राहत….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बस्तर में “आमचो बस्तर” पोर्टल बना जन समस्याओं का समाधानकर्ता, डिजिटल पहल से मिल रही जनता को राहत….

News Desk
Last updated: 2025/08/04 at 8:18 PM
News Desk
Share
4 Min Read
बस्तर में “आमचो बस्तर” पोर्टल बना जन समस्याओं का समाधानकर्ता, डिजिटल पहल से मिल रही जनता को राहत….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में आधुनिक तकनीक व डिजिटल क्रांति का अत्यधिक लाभ जनता तक तत्काल पहुंचाने की विशेष पहल का लाभ दिखने लगा है। बस्तर जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में शुरू की गई अभिनव डिजिटल पहल ष्आमचो बस्तरष् जन शिकायत निवारण पोर्टल आम लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो रही है। यह पोर्टल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे जिला प्रशासन से जोड़ते हुए उनकी शिकायतों, मांगों और सुझावों को त्वरित और पारदर्शी ढंग से हल करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

सोलर ड्यूल पम्प संयंत्रों को मिला जीवनदान, ग्रामीणों को राहत 

घाटकवाली (जुनापारा) और तुसेल (जुनापारा) ग्रामों में स्थापित सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र कार्यशील नहीं होने की शिकायतें आमचो बस्तर पोर्टल पर प्राप्त हुई थीं। घाटकवाली निवासी श्री पदमनाग कश्यप द्वारा की गई शिकायत पर क्रेडा जिला कार्यालय ने तत्काल कार्यवाही की। क्रेडा सीईओ श्री राजेश सिंह राणा के निर्देश पर संबंधित तकनीशियन द्वारा संयंत्र में नवीन पैनल, केबल एवं स्ट्रक्चर सुधार कर 28 जुलाई 2025 को संयंत्र को पुनः क्रियाशील किया गया।

इसी प्रकार, तुसेल ग्राम में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत स्थापित संयंत्र की तकनीकी समस्याओं को दूर कर 03 अगस्त 2025 को पुनः संचालन प्रारंभ किया गया। इसमें केबल, एमसीबी, स्विच आदि की मरम्मत की गई। इन सुधार कार्यों से वर्षा ऋतु में स्वच्छ पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है, जिससे ग्रामीणजन अत्यंत संतुष्ट और उत्साहित हैं।

आमचो बस्तर  रू अब शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना हुआ आसान 

आमचो बस्तर पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं जैसे भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन इत्यादि से संबंधित अपनी शिकायतें, सुझाव या मांगें वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राम सचिवालय में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके दर्ज कर सकते हैं। सेव ड्राफ्ट सुविधा नेटवर्क न होने पर भी आवेदन भरने की सुविधा देती है, जिसे बाद में सबमिट किया जा सकता है। यह पोर्टल जनदर्शन शिविर, राजस्व पखवाड़ा और सार्वजनिक डैशबोर्ड से जुड़ा हुआ है, जिससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है बल्कि समाधान भी समयबद्ध होता है।

प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक मजबूत कदम 

आमचो बस्तर सिर्फ शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म नहीं बल् िक एक केंद्रीकृत, बहु-चौनल और बहु-मॉड्यूल आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो जिले में परियोजना निगरानी, सूचना प्रसार, विशेष अभियान और सार्वजनिक भागीदारी को सुदृढ़ करता है। आवेदनों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, संबंधित विभाग, एसडीएम, तहसीलदार, जनदर्शन शाखा और ब्लड बैंक जैसे संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है। डैशबोर्ड में राजस्व पखवाड़ा मॉड्यूल, जनदर्शन मॉड्यूल, ग्राम सचिवालय प्रबंधन, समय सीमा प्रबंधन और ब्लड बैंक मॉड्यूल भी शामिल हैं।

डाउनलोड करें आमचो बस्तर ऐप और बनाएं अपनी भागीदारी मजबूत 

हर गांव, हर परिवार की आवाज को शासन तक पहुँचाना इस मूल उद्देश्य के साथ ‘आमचो बस्तर’ पोर्टल ग्रामीण और शहरी नागरिकों को एक नया, तकनीक-सक्षम और जवाबदेह प्रशासन प्रदान कर रहा है।

You Might Also Like

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

News Desk August 4, 2025 August 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की नई पहचान: 130 संस्थानों को मिला गुणवत्ता प्रमाणन, नक्सल क्षेत्रों तक पहुंची चिकित्सा सेवाएं…. बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की नई पहचान: 130 संस्थानों को मिला गुणवत्ता प्रमाणन, नक्सल क्षेत्रों तक पहुंची चिकित्सा सेवाएं….
Next Article विभाग का काम सिर्फ इलाज करना नहीं है, बल्कि बीमारी से पहले उसकी रोकथाम करना भी है : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल… विभाग का काम सिर्फ इलाज करना नहीं है, बल्कि बीमारी से पहले उसकी रोकथाम करना भी है : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?