By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में पहली बार मस्जिदों पर होगा ध्वजारोहण, वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में पहली बार मस्जिदों पर होगा ध्वजारोहण, वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में पहली बार मस्जिदों पर होगा ध्वजारोहण, वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश

News Desk
Last updated: 2025/08/12 at 1:41 PM
News Desk
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ में पहली बार मस्जिदों पर होगा ध्वजारोहण, वक्फ बोर्ड ने जारी किए निर्देश
SHARE

रायपुर 
छत्तीसगढ़ में इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक नया इतिहास रचेगा। राज्य में पहली बार सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मुख्य द्वार पर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस संबंध में प्रदेशभर के मुतवल्लियों को आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी मुतवल्लियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। साथ ही मुस्लिम समुदाय से राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील की गई है।

वक्फ बोर्ड के अनुसार, अब तक प्रदेश के कई मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में ध्वजारोहण की परंपरा नहीं रही है। ऐसे में इस पहल का उद्देश्य सभी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। 

15 अगस्त को देशभक्ति का साझा संदेश

डॉ. सलीम राज के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने और सामुदायिक एकता का संदेश देने के लिए की गई है। उन्होंने कहा 

    “तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारा सम्मान और अभिमान है। इसे फहराना वतन से मोहब्बत और देशभक्ति की पहचान है।”

बोर्ड का कहना है कि प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों पर अब तक स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण की परंपरा नहीं रही है। ऐसे में, इस बार सभी को सक्रिय रूप से भाग लेने और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

निर्देश में क्या कहा गया

जारी निर्देशों के मुताबिक:

  •     15 अगस्त को सुबह सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मेन गेट पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
  •     कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सम्मान और शांति का संदेश दिया जाएगा।
  •     आयोजन में बच्चों और युवाओं को शामिल करने की विशेष अपील की गई है।

मौलवियों के लिए पूर्व में जारी आदेश

गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के मौलवियों और निकाह पढ़ाने वाले इमामों के लिए भी एक अहम आदेश जारी किया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि वे निकाह के अवसर पर उपहार या नजराने के रूप में 1100 रुपये से अधिक राशि स्वीकार नहीं करेंगे। यह कदम शिकायतों के आधार पर पारदर्शिता और सादगी को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया था।

एक नई शुरुआत

इस पहल को प्रदेश में आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। वक्फ बोर्ड को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह परंपरा स्थायी रूप से सभी धार्मिक स्थलों में अपनाई जाएगी।

तिरंगा हमारा मान-सम्मान और अभिमान: डॉ. राज

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने दैनिक भास्कर से कहा कि तिरंगा हमारा मान-सम्मान और अभिमान है। इस वजह से हर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में ध्वजारोहण का निर्देश दिया है। ये वतन परस्ती और देश से प्यार बताने का सबूत है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मौलवियों के लिए निर्देश जारी

इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के मौलवियों को लेकर विशेष निर्देश जारी किए थे। यह आदेश सभी वक्फ संस्थाओं (मस्जिद, मदरसा, दरगाह) के मुतवल्लियों के लिए लागू किया गया था।

निर्देश में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश में निकाह पढ़ाने वाले इमाम या मौलाना नजराने या उपहार के रूप में 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होने के बाद यह आदेश जारी किया गया।

You Might Also Like

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

News Desk August 12, 2025 August 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की नई रोशनी युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की नई रोशनी
Next Article छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश, निकाह पढ़ाने वाले मौलवी 1100 रुपये से ज्यादा नहीं लेंगे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश, निकाह पढ़ाने वाले मौलवी 1100 रुपये से ज्यादा नहीं लेंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?