By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शेयर बाजार में स्कैम? दिग्गज कारोबारी ने निवेशकों को चेताया, SEBI से जांच की मांग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > शेयर बाजार में स्कैम? दिग्गज कारोबारी ने निवेशकों को चेताया, SEBI से जांच की मांग…
देश

शेयर बाजार में स्कैम? दिग्गज कारोबारी ने निवेशकों को चेताया, SEBI से जांच की मांग…

Last updated: 2024/05/05 at 2:42 AM
Share
3 Min Read
शेयर बाजार में स्कैम? दिग्गज कारोबारी ने निवेशकों को चेताया, SEBI से जांच की मांग…
SHARE

 भारत का शेयर बाजार एक बार फिर बड़े स्कैम के लपेटे में आ सकता है।

यह दावा देश के दिग्गज कारोबारी हर्ष गोयनका ने किया है। गोयनका के मुताबिक शेयर बाजार में हर्षद मेहता और केतन पारेख के दौर की गड़बड़ियां दिख रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाले संस्था सेबी के अलावा वित्त मंत्रालय से दखल देने की भी मांग की है।

बता दें कि हर्ष गोयनका आरपीजी समूह के चेयरमैन हैं। यह समूह इंफ्रा, ऑटोमोटिव, आईटी के अलावा फार्मा, एनर्जी समेत कई सेक्टर में सक्रिय है।

शेयर बाजार पर गोयनका ने क्या कहा

कारोबारी हर्ष गोयनका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर बाजार में स्कैम के डर का जिक्र किया। उन्होंने लिखा-शेयर बाजार की तेजी के बीच हर्षद मेहता और केतन पारेख के दौर की गड़बड़ियां वापस आ गई हैं।

कोलकाता का जिक्र करते हुए गोयनका ने दावा किया कि प्रमोटर्स, गुजराती-मारवाड़ी ब्रोकर्स के साथ सांठगांठ करके अपने स्टॉक की कीमतों को बढ़ाकर अवास्तविक स्तर पर ले जा रहे हैं।

इसके साथ ही गोयनका ने सेबी और वित्त मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि छोटे निवेशकों को बड़े नुकसान होने से पहले सेबी और वित्त मंत्रालय को इस तरह के मामलों की जांच करनी चाहिए।

With a booming stock market, all the malpractices of Harshad Mehta/Ketan Parekh era are back primarily in Kolkata. Promoters are inflating profits (through profit entry) and in nexus with Gujarati-Marwari brokers driving their stock prices to unrealistic levels. It’s time for…

— Harsh Goenka (@hvgoenka) May 4, 2024

शेयर बाजार का क्या है हाल

हर्ष गोयनका का यह दावा ऐसे समय में आया है जब शेयर बाजार अपने ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बीते 3 मई को बेंचमार्क सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई।

सेंसेक्स 75,095.18 अंक के दिन के उच्चतम स्तर से 1,457.80 अंक की गिरावट के साथ 73,637.38 अंक के निचले स्तर पर आ गया।

निवेशकों को बीएसई बाजार पूंजीकरण में गिरावट के कारण करीब 3.21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसी दौरान निफ्टी 22,794.70 के नए रिकॉर्ड स्तर से 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,416.50 पर बंद हुआ।

केतन पारेख और हर्षद मेहता स्कैम

केतन पारेख, हर्षद मेहता को भारतीय शेयर बाजार के दो चर्चित स्कैम के तौर पर जाना जाता है।

इस वजह से शेयर बाजार भरभरा गया और इससे छोटे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ। इन दोनों स्कैम की वजह से ना सिर्फ सेबी को नियमों में बदलाव करने पड़े बल्कि रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय ने भी कई नियम बदले।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

May 5, 2024 May 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बुरे दौर में ऋषि सुनक की पार्टी, क्या जाएगी पीएम की कुर्सी? बढ़ गई है टेंशन… बुरे दौर में ऋषि सुनक की पार्टी, क्या जाएगी पीएम की कुर्सी? बढ़ गई है टेंशन…
Next Article चुनाव में उतरे एक ही क्लास के 4 स्टूडेंट, अलग-अलग पार्टी के दिग्गज नेता… चुनाव में उतरे एक ही क्लास के 4 स्टूडेंट, अलग-अलग पार्टी के दिग्गज नेता…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?