By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र……
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र……
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र……

News Desk
Last updated: 2025/08/17 at 4:09 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र……
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही डिजिटल स्क्रीन पर स्लाइड शो भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रगति पथ पर छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, विष्णु का सुशासन-संवाद से समाधान तक, सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ अंजोर, राज्य का प्रथम आदिवासी संग्रहालय, स्वर्णिम भविष्य की राह,औद्योगिक नीति, नई शिक्षा नीति से भविष्य उज्जवल, वनांचल मा समृद्धि के आधार हमर हरा सोना जैसी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित किया गया है। यह सात दिवसीय प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आयोजित है, जो प्रातः 10.30 से रात्रि 8 बजे तक आम लोगों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कल स्वतन्त्रता दिवस को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक देखने आ रहे हैं अवलोकन कर सराहना भी कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ के इतिहास और सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रायपुर के विभिन्न स्कूलों और छात्रावासों के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

सरस्वती नगर निगम स्कूल नयापारा की 12वीं कक्षा की छात्रा सुश्री सिल्की ध्रुव ने बताया कि ऐसे इवेंट में पहली बार शामिल होने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ छत्तीसगढ़ के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती हैं। इसी तरह शहीद स्मारक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के 8वीं कक्षा के छात्र लोकेश पात्रे ने बताया कि यह पहला अवसर है कि किसी क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीता। साथ ही साथ मंच को साझा करने की झिझक भी दूर हो गई।

प्रदर्शनी देखने आए आवासीय छात्रावास मठपुरैना के अधीक्षक श्री योगेश देवांगन ने बताया कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से भली-भांति परिचित होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी और क्विज जैसी गतिविधियाँ बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और अत्यंत उपयोगी है, इससे छत्तीसगढ़ के वीर पुरोधाओं के बारे में दुर्लभ जानकारी मिल रही है।

You Might Also Like

सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….

महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..

सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..

गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर दौरे में केशकाल में निरीक्षण के दौरान दिए थे निर्देश, विभाग ने कार्यादेश किया जारी…..

News Desk August 17, 2025 August 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ जिले में महिला स्व सहायता समूहों ने शुरू किया ‘रेडी-टू-ईट’ का उत्पादन रायगढ़ जिले में महिला स्व सहायता समूहों ने शुरू किया ‘रेडी-टू-ईट’ का उत्पादन
Next Article एनएचएम कर्मियों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगी आपातकालीन सेवाएं एनएचएम कर्मियों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगी आपातकालीन सेवाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….
सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..
महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..
सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……
गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?