By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बलौदाबाजार जिले को 78.25 करोड़ की सौगात: सड़क, बाईपास और पुल-पुलिया का होगा निर्माण….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बलौदाबाजार जिले को 78.25 करोड़ की सौगात: सड़क, बाईपास और पुल-पुलिया का होगा निर्माण….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बलौदाबाजार जिले को 78.25 करोड़ की सौगात: सड़क, बाईपास और पुल-पुलिया का होगा निर्माण….

News Desk
Last updated: 2025/08/19 at 8:47 PM
News Desk
Share
2 Min Read
बलौदाबाजार जिले को 78.25 करोड़ की सौगात: सड़क, बाईपास और पुल-पुलिया का होगा निर्माण….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के विशेष प्रयास से लोक निर्माण विभाग द्वारा बलौदाबाजार जिले के नयापारा से सकरी सतभाँवा, बलौदाबाजार रिसदा बाईपास मार्ग और पुल-पुलिया के निर्माण कार्य तथा जिले के रिसदा-हथबंद-सिमगा के 48.60 किलोमीटर के डामर मजबूतीकरण कार्य के लिए 78.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीण अंचलों का सड़क संपर्क बेहतर होगा, जिससे व्यापार, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों के आवागमन में भी सुविधा होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार जिले के नयापारा से सकरी सतभांवा 5.8 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रूपए तथा बलौदाबाजार के रिसदा-हथबंद-सिमगा 48.60 किलोमीटर सड़क के डामर मजबूतीकरण के लिए 49 करोड़ 17 लाख 83 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी तरह बलौदाबाजार जिले के ही रिसदा बाईपास मार्ग 7 किलोमीटर के लिए 20 करोड़ 98 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

इस सड़क निर्माण कार्य में पुल एवं पुलिया का निर्माण भी शामिल होगा। पूरी परियोजना को उच्च तकनीकी मानकों के अनुसार समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय में कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा निर्माण एजेंसी पर दायित्व तय किया जाएगा। यदि किसी कारणवश कार्य में विलंब होता है, तो विभागीय नियमों के अनुसार ही समय-वृद्धि दी जाएगी। निर्माण के दौरान पर्यावरणीय मानकों, तकनीकी विनिर्देशों और सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

You Might Also Like

श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…

News Desk August 19, 2025 August 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ सपना, पहारू राम ने कहा: नए घर ने दी जीवन की सबसे बड़ी खुशी…. पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ सपना, पहारू राम ने कहा: नए घर ने दी जीवन की सबसे बड़ी खुशी….
Next Article खेलो भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा विविध कार्यक्रम का आयोजन….. खेलो भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा विविध कार्यक्रम का आयोजन…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..
श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?