By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात….

News Desk
Last updated: 2025/08/22 at 8:49 PM
News Desk
Share
5 Min Read
उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात….
SHARE

रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा के दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती को 55 लाख रूपये के विकास कार्याे की सौगात प्रदान की। वार्ड क्र. 60 श्रम नगर प्रगति नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होने 05 महत्वपूर्ण विकास कार्याे का भूमिपूजन किया तथा सोमवार से ही इन निर्माण कार्याे को प्रारंभ करने एवं पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के एम.आई.सी.के सदस्य, पार्षदगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में डॉ.कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड, नाली का निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर में ही योगेश बरेठ घर से रमेश नवरंग घर तक 11 लाख 80 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड श्रम नगर में ही तारंग घर से प्रभू सतनामी घर तक 09 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर बस्ती में ही पप्पू सतनामी घर से प्रजापति घर तक 07 लाख 20 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण का कार्य कराया जाना हैं।

स्लम बस्ती श्रमनगर प्रगतिनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 05 विकास कार्याे का भूमिपूजन कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश

इसी प्रकार वार्ड क्र. 48 मेन रोड दर्री दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास 15 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण का कार्य होना हैं। आज वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन किया।

इस मौके पर काफी संख्या में उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि मैं सदैव निगम क्षेत्र की जनताजनार्दन व आप सभी के सुख-दुख का साथी रहा हॅूं, तथा आगे भी रहूॅंगा। आपकी हर समस्या के निराकरण के लिए, आपको सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, मैं कृत संकल्पित हूॅं। उन्होने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब मैं इस बस्ती में आया था तो आप सबने इन विकास कार्याे की मांग की थी, मुझे खुशी है कि आपकी बहुप्रतीक्षित मांगे आज पूरी कर दी गई हैं।

स्लम बस्ती श्रमनगर प्रगतिनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 05 विकास कार्याे का भूमिपूजन कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बस्ती में शेष सड़क, नाली निर्माण हेतु 15 लाख रूपये की घोषणा के साथ ही कहा कि दर्री मंदिर के सामने 25 लाख रूपये की लागत से भव्य डोम का निर्माण भी किया जाएगा। मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्याे हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होगी तथा आप जनताजनार्दन की इच्छा, मांग व आवश्यकता के अनुसार सभी विकास कार्य होंगे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहें हैं, जब वे कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने एक विकास पुरूष की भूमिका का निर्वहन कर निगम क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराए थे, जिसे आज भी याद किया जाता है। उन्होने कहा कि सहज, सरल स्वभाव के धनी, उद्योग मंत्री श्री देवांगन का कोरबा की जनता से आत्मिक लगाव है तथा वे सदैव लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही एम.आई.सी. सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, पार्षद राधा बाई महंत, कल्याणी बाई यादव, फिरतराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….

रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

News Desk August 22, 2025 August 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं – अरुण साव… विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं – अरुण साव…
Next Article बस्तर के वनों को देखने के लिए दुनिया भर से आते हैं पर्यटक: वन मंत्री केदार कश्यप…. बस्तर के वनों को देखने के लिए दुनिया भर से आते हैं पर्यटक: वन मंत्री केदार कश्यप….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?