By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सलमान खान ही नहीं दो और अभिनेता भी रडार पर थे, बड़ा खुलासा- बिश्नोई गैंग ने कराई थी रेकी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > सलमान खान ही नहीं दो और अभिनेता भी रडार पर थे, बड़ा खुलासा- बिश्नोई गैंग ने कराई थी रेकी…
देश

सलमान खान ही नहीं दो और अभिनेता भी रडार पर थे, बड़ा खुलासा- बिश्नोई गैंग ने कराई थी रेकी…

Last updated: 2024/05/09 at 11:01 AM
Share
4 Min Read
सलमान खान ही नहीं दो और अभिनेता भी रडार पर थे, बड़ा खुलासा- बिश्नोई गैंग ने कराई थी रेकी…
SHARE

बॉलीवुड दबंग सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस की टीम को अहम जानकारी हाथ लगी है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सिर्फ अभिनेता सलमान खान ही नहीं उनके रडार पर अन्य फिल्मी सितारे भी थे।

पुलिस को पता चला है कि बिश्नोई गैंग के कहने पर आरोपियों ने सिर्फ सलमान ही नहीं दो अन्य अभिनेताओं के घर की भी रेकी की थी। इसके बाद उन्होंने उन अभिनेताओं के घर के वीडियो भी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को भेजे थे।

सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है हालांकि, एक आरोपी पुलिस हिरासत में सुसाइड कर चुका है।

पांचवे आरोपी मोहम्मद चौधरी ने पुलिस को बताया है कि सलमान खान के बांद्रा बंगले की वीडियो रिकॉर्डिंग भेजने के अलावा, उसने मुंबई के दो और अभिनेताओं के वीडियो जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजे थे।

अनमोल के कनाडा या अमेरिका के किसी एक शहर में छिपे होने की आशंका है।

बता दें कि बीते 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के तुरंत बाद अनमोल ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक फेसबुक पोस्ट डाला था।

पुलिस चौधरी के दावों की पुष्टि कर रही है और उसके मोबाइल को खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि चौधरी ने अपने फोन से अभिनेताओं के घर के बाहर रेकी के दौरान बनाए वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

तकनीक के जरिए उन वीडियोज को दोबारा हासिल किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को कुर्ला से गिरफ्तार किए गए चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ 8 से 12 अप्रैल के बीच दो अन्य अभिनेताओं के घरों की रेकी की थी, यह तब की बात है, जब वो सलमान खान के घऱ का भी वीडियो बना चुके थे। इसके बाद उसने अनमोल को सलमान खान के घर के बारे में जानकारी दी, जहां दो लोगों को गोली चलानी थी।

कौन हैं वे दो अभिनेता
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पूछताछ के दौरान, चौधरी ने हमें बताया कि उन्हें सलमान खान और मुंबई में रहने वाले दो अन्य अभिनेताओं के घर के वीडियो लेने के लिए कहा गया था।

उनके मोबाइल फोन से सभी डेटा हटा दिए गए हैं और हम उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए तकनीकी मदद ले रहे हैं। इससे उनके दावों को साबित करने में मदद मिल सकती है।”

पुलिस के अनुसार, चौधरी पांच-छह साल से अधिक समय से बिश्नोई गिरोह से जुड़ा था। पुलिस के अनुसार, चौधरी अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के सीधे संपर्क में था और उनसे वीडियो कॉल पर बात करता था।

अधिकारी ने कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं कि चौधरी से पूछताछ से हमें बिश्नोई गिरोह के बारे में और जानकारी मिलेगी कि वे शहर में कितने ऐक्टिव हैं।”

कैसे पकड़ा गया चौधरी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौधरी को ट्रैक करना काफी मुश्किल था क्योंकि पहले गिरफ्तार हो चुके दो शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता से पूछताछ से उन्हें बस इतना पता चला था कि वे मुंबई में एक व्यक्ति से मिले थे जिसने सलमान खान के घर की जानकारी दी थी।

सब इंस्पेक्टर रामदास कदम के नेतृत्व में एक टीम ने उनसे पूछताछ की है और पाया कि वे कुर्ला में उससे (चौधरी) से मिले थे। इलाका और आदमी के हुलिए के आधार पर पुलिस ने कुर्ला में छापेमारी की और चौधरी को गिरफ्तार किया।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

May 9, 2024 May 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस और वकीलों में झड़प, 25 से अधिक घायल… पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस और वकीलों में झड़प, 25 से अधिक घायल…
Next Article यौन शोषण पीड़िता के बयान सुनकर उत्तेजित हो गया पुलिसकर्मी, कर दी गंदी पेशकश… यौन शोषण पीड़िता के बयान सुनकर उत्तेजित हो गया पुलिसकर्मी, कर दी गंदी पेशकश…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….
‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?