By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित….

News Desk
Last updated: 2025/09/20 at 9:18 PM
News Desk
Share
4 Min Read
रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती अवसर पर 12 से 19 सितम्बर 2025 तक माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की मंशा के अनुरूप औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना था। इस अवधि में आयोजित शिविरों में श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई, साथ ही कार्यस्थल की सुरक्षा, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, दुर्घटनाओं से बचाव और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई।

औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर

राज्य के विभिन्न औद्योगिक जिलों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। रायपुर जिले के उरला एसोसिएशन भवन एवं सिलतरा स्थित सामुदायिक भवन में 1 हजार 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दुर्ग जिले में भिलाई के मंगल बाजार में 300 तथा रसमड़ा के दशहरा मैदान में 200 श्रमिकों ने लाभ लिया। कोरबा जिले में अडानी पावर, बालको और डीएसपीएम में आयोजित शिविरों से कुल 835 श्रमिक लाभान्वित हुए।

रायगढ़ जिले में 32 कारखानों में आयोजित शिविरों से 3 हजार 800 श्रमिक लाभान्वित हुए, साथ ही पंजरी प्लांट, नगर निगम ऑडिटोरियम में 1 हजार 200 श्रमिकों का परीक्षण किया गया। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंग्स प्रा.लि. में 1 हजार 72 श्रमिकों ने परीक्षण कराया। महासमुंद जिले के बिरकोनी में 254 श्रमिक, बलौदाबाजार जिले के बाबाडीह में 350 एवं कुकुरडीह में 207 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

 रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित

इसी तरह कवर्धा जिले के राम्हेपुर व पंडरिया स्थित शक्कर कारखानों में 200-200 श्रमिक, जांजगीर-चांपा जिले के बम्नीडीह स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में 374 तथा अकलतरा स्थित केएसके महानदी पॉवरजेन में 400 श्रमिक, सक्ती जिले में आरकेएम पावरजेन डभरा में 296 तथा डी.बी. पावर बडादरहा में 352 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुंगेली जिले के खम्हारडीह स्थित कुसुम स्मेल्टर्स में 250, सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित यूव्ही वेन्चर्स में 47, बस्तर जिले के जगदलपुर में 85, राजनांदगांव जिले के टेडेसरा व इंदमरा में क्रमशः 60 एवं 133 श्रमिक तथा बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा स्थित राईजन इंडस्ट्रीज में कई श्रमिक लाभान्वित हुए।

औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर विशेष जोर

रजत जयंती अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक राज्य की शक्ति और विकास के प्रतीक हैं तथा उनका स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस महासम्मेलन के दौरान भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 300 श्रमिकों का परीक्षण किया गया।

 रजत जयंती पर श्रमिक कल्याण की अनोखी पहल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों से हजारों श्रमिक लाभान्वित

राज्य शासन का मानना है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, बल्कि राज्य की औद्योगिक उत्पादकता और समग्र विकास को भी सुनिश्चित करते हैं। इस दृष्टि से यह पहल प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

You Might Also Like

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

News Desk September 20, 2025 September 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…. गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
Next Article सेवा पखवाड़ा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत ‘वूमेन वेलनेस वॉक‘ का आयोजन…. सेवा पखवाड़ा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत ‘वूमेन वेलनेस वॉक‘ का आयोजन….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..
बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….
वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?