By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, मिसाइलें बरसा रही पुतिन की सेना…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, मिसाइलें बरसा रही पुतिन की सेना…
विदेश

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, मिसाइलें बरसा रही पुतिन की सेना…

Last updated: 2024/05/11 at 10:23 AM
Share
3 Min Read
यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, मिसाइलें बरसा रही पुतिन की सेना…
SHARE

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के रूस बेहद करीब पहुंच गया है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना खार्किव पर मिसाइलें बरसा रही हैं। रूसी सेना ने खार्किव क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के गोला-बारूद गोदामों पर हमला बोल दिया।

मायकोलाइव भूमिगत नेटवर्क समन्वयक सर्गेई लेबेडेव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लेबेडेव ने कहा, ‘खार्किव से रिपोर्ट मिली है। इसके अनुसार, खार्किव में स्थानीय समयानुसार तड़के 3:20 बजे विस्फोट हुए।

वे वेस्ट डिस्ट्रिक में जोरदार धमाके बताए जा रहे हैं।

विस्फोटों के कारण एक सायरन बज गया। एम्बुलेंस को पश्चिमी भाग में बिना सायरन के भेजा गया है। हालांकि, गाड़ियां चमकती रोशनी के साथ जा रही हैं।’

सर्गेई लेबेडेव ने कहा, ‘ऐसी संभवना है कि उस समय यूक्रेनी वायु रक्षा मिसाइल लॉन्च की गई थी और एक मिनट बाद विस्फोट सुना गया।’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले पर अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।’

वहीं, रूस के कलुगा क्षेत्र में तेल रिफाइनरी में एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे आग लग गई। इमरजेंसी सर्विस ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा कि डीजल ईंधन वाले 3 टैंक और ईंधन तेल वाले टैंक में आग लग गई। 

रूसी सेना ने 6 इलाकों में किए हवाई हमले 
यूक्रेन पर रूस लगातार हमलावर है। रूसी सेना ने बीते दिनों करीब 6 क्षेत्रों में हवाई हमले किए, जिसमें बिजली उत्पादन और आपूर्ति में बाधा पहुंची।

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने कहा कि पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी। इसमें कीव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, ल्वीव क्षेत्रों और पोल्टावा क्षेत्र के क्रेमेनचुक शहर में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

पोल्टावा क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख फिलिप प्रोनिन ने कहा कि विस्फोटों के कारण पोल्टावा क्षेत्र में ऊर्जा बुनियादी ढांचा सुविधा में आग लग गई।

हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच, यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनर्गो ने कहा कि हवाई हमलों के बाद यूक्रेन के मध्य भाग में नुकसान पहुंचा है।

रूस की सेना तो यूक्रेन की बिजली सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रही है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

May 11, 2024 May 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता भी गिरफ्तार, महिला ने दर्ज करवाई थी यौन उत्पीड़न की शिकायत… प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता भी गिरफ्तार, महिला ने दर्ज करवाई थी यौन उत्पीड़न की शिकायत…
Next Article चुनाव के बीच राहुल गांधी ने मानी गलती, बोले- कांग्रेस को बदलनी होगी अपनी राजनीति… चुनाव के बीच राहुल गांधी ने मानी गलती, बोले- कांग्रेस को बदलनी होगी अपनी राजनीति…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….
राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?