By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर….

News Desk
Last updated: 2025/10/02 at 1:58 PM
News Desk
Share
3 Min Read
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर….
SHARE

रायपुर: मुख्मयंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय योजनाओं पर अमल पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिले के ग्राम दामोदा निवासी श्री गरिबा राम मेश्राम ने अपने घर में 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया है। श्री मेश्राम बताते हैं कि उनके घर में एसी और अन्य उपकरणों के कारण हर महीने हज़ार रुपए से अधिक का बिजली बिल आता था। खपत कम करने की कोशिशों के बावजूद ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और लगातार बढ़ता बिल उनके लिए चिंता का कारण बन गया था।

उन्हें समाचार पत्र में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत योजना की जानकारी ली और मार्च माह में 5 किलोवाट का पैनल अपने घर में लगवाया। इसकी कुल लागत 2.80 लाख रुपए आई, जिसमें से 78 हज़ार रुपए की राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में सीधे उनके खाते में भेजी गई।

मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया

श्री मेश्राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद अब तक उन्हें केवल 190 रुपए का ही बिल चुकाना पड़ा है, वहीं 1400 यूनिट बिजली सरकार को बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की है। अब उन्हें हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति मिल गई है और कमाई का नया ज़रिया भी शुरू हो गया है। श्री मेश्राम ने योजना का लाभ उठाने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित किया है और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैसे काम करती है?

इस योजना के तहत केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान कर रही है। राज्य सरकार ने इस योजना को और सशक्त बनाते हुए अतिरिक्त राज्यांश सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर राज्य सरकार की ओर से 15 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 30 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या अधिक क्षमता के प्लांट पर कुल 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार से मिलाकर उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार  पर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

You Might Also Like

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..

सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़, बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय, पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर….

News Desk October 2, 2025 October 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया नमन…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया नमन….
Next Article सोलर पैनल लगाकर धनेश ने पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम…. सोलर पैनल लगाकर धनेश ने पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदम….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..
नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?