By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

News Desk
Last updated: 2025/10/07 at 3:48 PM
News Desk
Share
6 Min Read
छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
SHARE

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में 70 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने रायगढ़ नगर निगम में 43 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत के सात कार्यों का शिलान्यास और 70 लाख रुपए के दो कार्यों का भूमिपूजन किया।

इनके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 22 करोड़ रुपए लागत के छह कार्यों का भूमिपूजन और चार करोड़ 24 लाख रुपए के दो कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री साव ने रायगढ़ शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए छह करोड़ रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र, निर्मित आवास के हितग्राहियों को चाबी तथा स्वच्छता दीदियों को पीपीई किट भी प्रदान किया गया।

सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही - श्री ओ.पी. चौधरी

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ’हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’ के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार बनते ही सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों को पक्के आवास की स्वीकृति दी गई है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। श्री साव ने बताया कि अकेले रायगढ़ नगर निगम को पिछले 20 महीनों में 343 विकास कार्यों के लिए 222 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। हमारी सरकार प्रदेश के शहरों के सुनियोजित विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही - श्री ओ.पी. चौधरी

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के सात शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त हुआ है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बने। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 700 से अधिक टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जिससे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जीएसटी उत्सव मनाया जा रहा है। जीएसटी में सुधार से वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है और आर्थिक प्रणाली सुदृढ़ हुई है।

सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही - श्री ओ.पी. चौधरी

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। रायगढ़ जिले को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ लोगों को सीधे तौर पर मिल रहा है। रायगढ़ में सड़क, पुल-पुलिया, नालंदा परिसर और ऑक्सीजोन जैसे कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ राज्य के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला जिला है। रायगढ़ को एक आदर्श एवं आधुनिक जिला के रूप में विकसित किया जाएगा।

सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर क्षेत्र में विकास के कार्य ईमानदारी, पारदर्शिता और गति के साथ संपन्न हों। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार बनने के मात्र 12 दिनों के भीतर किसानों को दो वर्षों का बोनस प्रदान किया गया, जो सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों के हित में धान की खरीदी 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, जिससे राज्यभर के कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। इनके साथ ही रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना जैसी कई योजनाएँ भी संचालित की जा रही है।

सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही - श्री ओ.पी. चौधरी

सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में रायगढ़ तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि रायगढ़ में विकास की गति को नई दिशा मिली है। नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव रोड, सड़क चौड़ीकरण जैसी परियोजनाएं रायगढ़ के स्वरूप को बदलने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे और नगर निगम के आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही - श्री ओ.पी. चौधरी

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ‘जोहार रायगढ़ तथा ‘कर्तव्य’ पोर्टल का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री श्री साव तथा वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुविधा पोर्टल ‘जोहार रायगढ़’ एवं कर्मचारी एप ‘कर्तव्य का शुभारंभ किया। ‘जोहार रायगढ़’ एआई चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे नगर निगम की अनेक सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इनमें संपत्ति कर भुगतान की जानकारी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भवन अनुज्ञा, दुकान किराया, ऑनलाइन स्पोर्ट्स बुकिंग, सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही - श्री ओ.पी. चौधरी

इस एप में शिकायत निवारण और फीडबैक की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में ‘कर्तव्य एप’ की शुरुआत नगर निगम के नियमित एवं प्लेसमेंट सफाई कर्मियों, जल संयंत्र स्टाफ तथा स्वच्छता दीदियों के लिए की गई है। इस एप के माध्यम से अब सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह व्यवस्था कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को बढ़ाने की दिशा में एक अभिनव पहल है।

You Might Also Like

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

News Desk October 7, 2025 October 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जर्मनी में विश्व की सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व…. जर्मनी में विश्व की सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व….
Next Article युक्तियुक्तकरण से डूबान क्षेत्र के विद्यालय को मिला नया शिक्षक…. युक्तियुक्तकरण से डूबान क्षेत्र के विद्यालय को मिला नया शिक्षक….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?