By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

News Desk
Last updated: 2025/10/08 at 8:36 PM
News Desk
Share
4 Min Read
जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम –  उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
SHARE

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने सक्ती प्रवास के दौरान अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने आज सक्ती जिले के लिए कुल 48 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें सक्ती नगर पालिका में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर और तीन करोड़ नौ लाख रुपए की लागत से सोसायटी चौक से बुधवारी बाजार होते हुए गुरुनानक कॉम्प्लेक्स तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य, चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं। श्री साव ने चार करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने 48 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सक्ती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख रुपए तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सक्ती नगर पालिका के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल को शहर के विकास के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपए के कार्यों का प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने नगर पालिका के प्रस्ताव को तत्काल मंजूरी देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबी सौंपने के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने 48 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि सक्ती जिले के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज यहां युवाओं के लिए नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया है जो क्षेत्र के युवाओं और प्रतिभागियों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। नालंदा परिसर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई-लिखाई के लिए बहुत ही अच्छा वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पुराने सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण किए जा रहे हैं। सड़कों के पुनर्निर्माण का काम पूरे प्रदेश में जल्द ही वृहद स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने 48 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

श्री साव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को बिलासपुर रेलवे जोन, हाई-कोर्ट और रायपुर के एम्स हॉस्पिटल जैसी बड़ी सौगातें दी हैं। हम अपने प्रदेश के लिए उनके योगदान को नहीं भूला सकते। अटलजी ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनके योगदान को चिरस्थायी रखने सभी शहरों में अटल परिसर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सक्ती जिले में 85 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना का कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण हो जाने के बाद हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा।

उप मुख्यमंत्री ने 48 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

सक्ती नगर पालिका के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है कि आज नगर के विकास के लिए उप मुख्यमंत्री स्वयं आकर अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। पूर्व मंत्री श्री मेघा राम साहू, सक्ती जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिहा, सक्ती नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री भारत यादव, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री वासु जैन और सीएमओ श्री प्रहलाद पाण्डेय सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

You Might Also Like

चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

News Desk October 8, 2025 October 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Next Article महतारी वंदन योजना: दीपावली के पहले मिली राशि ने त्यौहार के उत्साह को किया दुगुना…. महतारी वंदन योजना: दीपावली के पहले मिली राशि ने त्यौहार के उत्साह को किया दुगुना….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….
छत्तीसगढ़ राज्य
चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ राज्य
विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?