By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ जोरों पर: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ जोरों पर: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ जोरों पर: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला…

News Desk
Last updated: 2025/10/10 at 7:03 PM
News Desk
Share
3 Min Read
राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ जोरों पर: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शासन ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला…
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ पूरे जोरों पर हैं। राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए शासन ने उच्चस्तरीय समन्वय और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठतम अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 18 सितंबर 2025 को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी विभागवार सौंपी गई है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग श्री मनोज कुमार पिंगुआ को राज्योत्सव से संबंधित संपूर्ण कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिसके अंतर्गत वे राज्योत्सव, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम एवं नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण जैसे मुख्य आयोजनों की तैयारियों का नेतृत्व करेंगे।

इसी क्रम में प्रमुख सचिव, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री सोनमणि बोरा को शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के शुभारंभ और लोकार्पण का दायित्व सौंपा गया है।

सचिव, संसदीय कार्य विभाग श्री एस. प्रकाश को नवीन विधानसभा भवन, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर के लोकार्पण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव समाज कल्याण विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार योजना, आर्थिक सांख्यिकी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम विभाग, आयुक्त निःशक्तजन श्री भुवनेश यादव को राज्योत्सव के शुभारंभ, मुख्य मंच एवं बैठक व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

राज्योत्सव स्थल पर प्रदर्शनी आयोजन के लिए सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग डॉ. एस. भारतीदासन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों, संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों एवं योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला आयुक्त को ब्रह्मकुमारीज ध्यान केन्द्र, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर के उद्घाटन कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें, ताकि राज्योत्सव-2025 का आयोजन गरिमामय और भव्य स्वरूप में संपन्न हो सके। प्रशासनिक अमला अब तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। राज्योत्सव के दौरान नई उपलब्धियों, सांस्कृतिक विविधता और प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने की व्यापक योजना बनाई जा रही है।

You Might Also Like

हाई कोर्ट ने एचआइवी पाजिटिव महिला मरीज की पहचान सार्वजनिक करने पर जताई कड़ी नाराजगी , सुनवाई 15 को

शिल्पकारों की प्रतिभा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान है” — मंत्री गजेन्द्र यादव….

छत्तीसगढ़ का हो रहा चहुंमुखी विकास: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस….

दुर्ग पुलिस द्वारा आपरेशन विश्वास के तहत 1 सितंबर 2025 से लेकर नशा तस्करो पर लगातार कार्यवाही, पकड़ा 438.748 किलोग्राम गांजा

News Desk October 10, 2025 October 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए वरदान: किसान प्रेमचंद के जीवन में लाई नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता….. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए वरदान: किसान प्रेमचंद के जीवन में लाई नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता…..
Next Article अपराध नियंत्रण में नई तकनीक एक सशक्त कदम: सिमगा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सिटी सर्विलांस का शुभारंभ… अपराध नियंत्रण में नई तकनीक एक सशक्त कदम: सिमगा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सिटी सर्विलांस का शुभारंभ…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हाई कोर्ट ने एचआइवी पाजिटिव महिला मरीज की पहचान सार्वजनिक करने  पर  जताई कड़ी नाराजगी , सुनवाई 15 को
हाई कोर्ट ने एचआइवी पाजिटिव महिला मरीज की पहचान सार्वजनिक करने पर जताई कड़ी नाराजगी , सुनवाई 15 को
छत्तीसगढ़ राज्य
शिल्पकारों की प्रतिभा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान है” — मंत्री गजेन्द्र यादव….
शिल्पकारों की प्रतिभा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त पहचान है” — मंत्री गजेन्द्र यादव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ का हो रहा चहुंमुखी विकास: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ का हो रहा चहुंमुखी विकास: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस….
सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?