By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धार कॉलेज के डॉ. सागर सेन DESY, जर्मनी में करेंगे नैनो-संरचना का अध्ययन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > धार कॉलेज के डॉ. सागर सेन DESY, जर्मनी में करेंगे नैनो-संरचना का अध्ययन
मध्यप्रदेशराज्य

धार कॉलेज के डॉ. सागर सेन DESY, जर्मनी में करेंगे नैनो-संरचना का अध्ययन

News Desk
Last updated: 2025/10/16 at 9:03 PM
News Desk
Share
3 Min Read
धार कॉलेज के डॉ. सागर सेन DESY, जर्मनी में करेंगे नैनो-संरचना का अध्ययन
SHARE

मप्र के प्राध्यापक को मि‍ला जर्मनी में शोध का अवसर

भोपाल 
मध्यप्रदेश के धार जिले के महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सागर सेन और उनके शोधार्थी विनय श्रीवास्तव को जर्मनी के प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान DESY (Deutsches Elektronen-Synchrotron), हैम्बर्ग में Small Angle X-ray Scattering (SAXS) प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह प्रयोग 19 से 25 अक्टूबर 2025 के मध्य DESY, हैम्बर्ग (जर्मनी) में किया जाएगा।

डॉ. सेन के अनुसार इस तकनीक के माध्यम से वे नैनोस्ट्रक्चर्ड पतली परतों (nanostructured thin films) की सतही संरचना और इलेक्ट्रॉनिक गुणों का अध्ययन करेंगे। इस प्रकार का अध्ययन स्पिन्ट्रॉनिक्स (Spintronics), ऊर्जा संचयन उपकरणों (बैटरी, कैपेसिटर), बायोटेक्नोलॉजी और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के विकास में सहायक होता है। SAXS तकनीक एक अत्याधुनिक वैज्ञानिक विधि है, जिसमें पदार्थ पर छोटे कोण पर X-ray किरणें डाली जाती हैं और उनके प्रकीर्णन (scattering) का अध्ययन किया जाता है। इस तकनीक से पदार्थ की नैनोस्तरीय संरचना, कणों का आकार, वितरण, सतह की खुरदरापन तथा सूक्ष्म छिद्रों (pores) की जानकारी प्राप्त होती है। सरल शब्दों में यह तकनीक पदार्थ के भीतर की “नैनो दुनिया की तस्वीर” लेने जैसी है।

यह परियोजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा वित्तपोषित है। इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगों के लिए चयन अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक होता है, जिसमें विश्वभर के वैज्ञानिक भाग लेते हैं। केवल उच्चस्तरीय शोध प्रस्तावों और सक्षम शोधकर्ताओं को ही DESY जैसी विश्वप्रसिद्ध प्रयोगशालाओं में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। शोधार्थी विनय श्रीवास्तव, जो IUAC परियोजना के अंतर्गत कार्यरत हैं, इस प्रयोग में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डॉ. सागर सेन ग्रीस और पोलैंड में भी नैनोटेक्नोलॉजी पर अपने व्याख्यान (lectures) दे चुके हैं। वर्तमान में डॉ. सागर सेन तीन प्रमुख शोध परियोजनाओं पर कार्यरत हैं, जिनमें से दो परियोजनाएँ मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST), भोपाल तथा इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। इन परियोजनाओं का फोकस नैनो संरचना, चुंबकीय पतली परतों (magnetic thin films) एवं आयन बीम विकिरण (ion beam irradiation) के माध्यम से सामग्री के गुणों के नियंत्रण पर केंद्रित है।

 

You Might Also Like

बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….

रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

News Desk October 16, 2025 October 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नीतियों से मध्यप्रदेश बना खनन क्षेत्र सुधारों में अग्रणी राज्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नीतियों से मध्यप्रदेश बना खनन क्षेत्र सुधारों में अग्रणी राज्य
Next Article विभिन्न राज्यों के अफसरों ने देखा इंदौर का स्मार्ट मीटरीकरण विभिन्न राज्यों के अफसरों ने देखा इंदौर का स्मार्ट मीटरीकरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?