By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मध्यप्रदेश में ₹6 करोड़ की जमीन का बड़ा घोटाला, मृत महिला के नाम हुई दो रजिस्ट्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश में ₹6 करोड़ की जमीन का बड़ा घोटाला, मृत महिला के नाम हुई दो रजिस्ट्री
मध्यप्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में ₹6 करोड़ की जमीन का बड़ा घोटाला, मृत महिला के नाम हुई दो रजिस्ट्री

News Desk
Last updated: 2025/10/25 at 8:10 PM
News Desk
Share
4 Min Read
मध्यप्रदेश में ₹6 करोड़ की जमीन का बड़ा घोटाला, मृत महिला के नाम हुई दो रजिस्ट्री
SHARE

मुरैना
सरकारी पट्टे और भूदान की बेशकीमती जमीनों को हड़पने के लिए भू-माफिया किस तरह के हथकंडे अपनाते हैं, इसका ताजा उदाहरण कैलारस तहसील के शेखपुर गांव में देखने को मिला है। यहां भूदान की सरकारी जमीन को कब्जाने के लिए न केवल रिकॉर्ड में हेरफेर की गई, बल्कि जमीन की मालकिन नर्मदा जाटव की मौत के पांच महीने बाद उनके नाम से जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

शेखपुर हल्का के सर्वे नंबर 312 की 0.784 हेक्टेयर जमीन भूदान की थी, जो शेखपुर निवासी कलावती पत्नी बिस्सू जाटव के दो बेटों बनवारी जाटव, बृजेश जाटव और बेटी नर्मदा जाटव के नाम दर्ज थी। यह जमीन नेशनल हाईवे 552 के किनारे स्थित है और वर्तमान में इसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। गरीब परिवार से यह जमीन करीब 40 लाख रुपये में खरीदी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि नर्मदा जाटव की मृत्यु 3 अक्टूबर 2022 को हो चुकी थी। परिवार को सरकार से चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी ग्राम पंचायत के माध्यम से मिल चुकी थी। इसके बावजूद मृतका को जिंदा दिखाकर 15 मार्च 2023 को उनके नाम से जमीन की दो रजिस्ट्रियां कर दी गईं।

पहली रजिस्ट्री में नर्मदा के नाम से 0.098 हेक्टेयर जमीन सुभाष पुत्र केदार पाराशर निवासी इटोरा और अरविंद पुत्र हरिविलास शर्मा निवासी रामपुर कला के नाम बेची गई। उसी दिन दूसरी रजिस्ट्री में मृतका नर्मदा को बिचपुरी हल्का, तहसील जौरा की 0.0980 हेक्टेयर जमीन का खरीदार बताया गया। यह फर्जी रजिस्ट्री इस शर्त को पूरा करने के लिए की गई थी कि भूदान की जमीन बेचने के बदले उतनी ही जमीन कहीं और खरीदी जाए। दरअसल, भूदान की जमीन बेचने की अनुमति तभी मिलती है जब उतनी या उससे अधिक भूमि कहीं और खरीदी जाए। इसलिए भू-माफियाओं ने बिचपुरी की बंजर और पथरीली जमीन मृतका के नाम करवा दी, ताकि करोड़ों की जमीन का सौदा वैध प्रतीत हो सके।

इससे पहले मृत नर्मदा के भाई बनवारी जाटव, बृजेश जाटव और मां कलावती जाटव ने अपने हिस्से की 0.686 हेक्टेयर भूदान की जमीन 23 फरवरी 2023 को बेच दी थी। बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के इस विक्रय को राजस्व रिकॉर्ड में स्वीकृत कर लिया गया और बाद में यह जमीन सुभाष पाराशर, अरविंद शर्मा और संजय पुत्र रामरतन शर्मा निवासी पालपुर कॉलोनी, सबलगढ़ के नाम दर्ज हो गई।

शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह जादौन निवासी सबलगढ़ ने इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायत कलेक्टर अंकित अस्थाना से की है। उनके अनुसार, मृतका नर्मदा की जगह रजिस्ट्री कार्यालय में कमला जाटव नामक महिला को खड़ा किया गया, जो बनवारी जाटव की पत्नी है। जबकि बनवारी स्वयं इस सौदे में गवाह बना।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है। अब यह जांच की जा रही है कि इस पूरे प्रकरण में राजस्व और रजिस्ट्री कार्यालय के कौन-कौन कर्मचारी शामिल थे और कैसे मृतका के नाम से यह जमीनें बेची जा सकीं।
मामला गंभीर है, इसलिए सबलगढ़ एसडीएम मेघा तिवारी को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच परिणाम आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।लोकेश जांगिड़कलेक्टर, मुरैना

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज, बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना….

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति, निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल, बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास….

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

News Desk October 25, 2025 October 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दोनों सागर में उठा तूफान! बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में साइक्लोन से IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दोनों सागर में उठा तूफान! बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में साइक्लोन से IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Next Article मध्यप्रदेश में सड़क पर ठगी! युवक ने कारोबारी की पत्नी से गहने छीने मध्यप्रदेश में सड़क पर ठगी! युवक ने कारोबारी की पत्नी से गहने छीने
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज, बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज, बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति, निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले….
निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति, निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल, बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास….
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल, बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?