By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

News Desk
Last updated: 2025/11/03 at 4:08 PM
News Desk
Share
4 Min Read
राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष 2025 : विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कल 2 नवंबर को  मिनी स्टेडियम मोहला में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी की शैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने अपील की कि जब हम छत्तीसगढ़ की रजत जयंती मना रहे हैं, तब हमें संकल्प लेना चाहिए कि 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें।

 विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

मंत्री श्री साहेब ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ 
मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हम सबके लिए गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

 विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिल रही गति 
मंत्री श्री साहेब ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से लेने की बात कही। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास निर्माण और महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

 विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में हो रहा विस्तार 
राज्य सरकार का बजट सभी वर्गों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। गरीबों को पक्का आवास, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार, तथा अन्नदाताओं को उचित मूल्य देना शासन की प्राथमिकता है।
राज्य में शासकीय विद्यालयों का उन्नयन किया गया है तथा 14 मेडिकल कॉलेजों के साथ नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की जा रही है, जिससे युवाओं को शिक्षा व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार होगा

नक्सलमुक्त, विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ठोस कदम 
मंत्री श्री साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएँ दूरस्थ अंचलों तक पहुँचे।

 विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह से सजा राज्योत्सव मंच 
राज्योत्सव के अवसर पर स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्र शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 मुख्य अतिथि ने किया विभागीय स्टॉलों का अवलोकन, हितग्राहियों को की सामग्री वितरण 
राज्योत्सव अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए थे। मंत्री श्री साहेब ने इनका अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को साइकिल प्रदान की
मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत हितग्राहियों को मोटरसाइकिल, आईस बॉक्स एवं चारपहिया वाहन वितरित किए।

जनसंपर्क विभाग ने किया प्रचार-प्रसार 
राज्य स्थापना दिवस समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा प्रकाशित “जनमन” जैसी पत्रिकाओं का भी वितरण किया गया, जिसमें शासन के जनहितकारी कार्यों और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

You Might Also Like

गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान…..

News Desk November 3, 2025 November 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर है अग्रसर- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी… राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर है अग्रसर- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी…
Next Article रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की… रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..
छत्तीसगढ़ राज्य
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….
छत्तीसगढ़ राज्य
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?