By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पीएम-अभीम एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पीएम-अभीम एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
मध्यप्रदेशराज्य

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पीएम-अभीम एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

News Desk
Last updated: 2025/11/04 at 8:06 PM
News Desk
Share
4 Min Read
उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने पीएम-अभीम एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
SHARE

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने पीएम-अभीम एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

प्रशासनिक अड़चनों और ज़मीनी स्तर की बाधाओं का किया जाए त्वरित निराकरण

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-अभीम) और 15वें वित्त आयोग अंतर्गत क्रियान्वित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशासनिक अड़चनों और ज़मीनी स्तर की बाधाओं का त्वरित निराकरण किया जाए, जिससे सभी कार्य समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच सतत सामंजस्य और प्रगति की नियमित निगरानी से ही स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लक्ष्य को समय पर प्राप्त किया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना की सतत समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि सभी कार्य तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे हों। बैठक में एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित परियोजना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया कि पीएम-अभीम के तहत प्रदेश में 100 प्रतिशत कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। योजना को जनवरी-2025 में एसएनए–स्पर्श पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त 84 करोड़ 67 लाख रुपये की प्रथम किश्त में से 62 करोड़ 65 लाख रुपये अर्थात 74 प्रतिशत राशि का उपयोग किया जा चुका है। दूसरी किश्त की प्राप्ति के लिए केंद्र सरकार को 30 अक्टूबर 2025 को डी.ओ. पत्र प्रेषित किया गया है।

पीएम-अभीम अंतर्गत 196 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स (बीपीएचयू) में सभी कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, जिनमें 63 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। 55 इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स (आईपीएचएल) में 55 प्रतिशत तथा 50 क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स (सीसीबी) में 24 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना की कुल स्वीकृत राशि 1543 करोड़ 40 लाख रुपये है, जिसमें से 862 करोड़ 15 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं और अब तक 617 करोड़ 97 लाख रुपये का व्यय किया जा चुका है।

15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रदेश में 99 प्रतिशत कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। 117 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स में से 85 का निर्माण पूर्ण किया गया है, शेष पर कार्य प्रगति पर है। भूमि विवादों का निराकरण राज्य एवं जिला स्तर पर किया गया है। 1795 उप स्वास्थ्य केंद्रों (एसएचसी) में से 432 का निर्माण पूर्ण हुआ है और 783 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में से 586 केंद्र का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस मद में कुल 4600 करोड़ 85 लाख रुपये की स्वीकृति के विरुद्ध 3532 करोड़ 93 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं और 1581 करोड़ 87 लाख रुपये का व्यय किया गया है

 

You Might Also Like

प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..

महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद श्रीमती भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…..

धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन….

अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आम जनता तक पहुंचे विभाग की उपलब्धियां और नवाचार की जानकारी : मंत्री  सिंह आम जनता तक पहुंचे विभाग की उपलब्धियां और नवाचार की जानकारी : मंत्री सिंह
Next Article भोपाल (ग्रामीण) के 11 हजार 653 उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह में 24 लाख 9 हजार की छूट भोपाल (ग्रामीण) के 11 हजार 653 उपभोक्ताओं को अक्टूबर माह में 24 लाख 9 हजार की छूट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..
प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद श्रीमती भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…..
महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद श्रीमती भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?