By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्योत्सव शिल्पग्राम में जमकर हो रही टेराकोटा शिल्प की खरीददारी….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > राज्योत्सव शिल्पग्राम में जमकर हो रही टेराकोटा शिल्प की खरीददारी….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राज्योत्सव शिल्पग्राम में जमकर हो रही टेराकोटा शिल्प की खरीददारी….

News Desk
Last updated: 2025/11/04 at 10:04 PM
News Desk
Share
3 Min Read
राज्योत्सव शिल्पग्राम में जमकर हो रही टेराकोटा शिल्प की खरीददारी….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव परिसर के शिल्पग्राम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक शिल्प, कलाओं और कारीगरी की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल्स में लोग न केवल कलाकृतियों को देख रहे हैं बल्कि जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं। शिल्पग्राम में माटीकला बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में टेराकोटा मिट्टी से निर्मित आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

शिल्पकारों को फायदेमंद बाजार मिला

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक कला एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में मजबूत प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि राज्योत्सव जैसे भव्य आयोजन में प्रदेशभर के स्थानीय शिल्प को फायदेमंद बाजार मिल रहा है।

माटीकला बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

छत्तीसगढ़ के टेराकोटा कला अपनी विशिष्ट पहचान

छत्तीसगढ़ की टेराकोटा कला अपनी विशिष्ट शैली एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए देश-भर में प्रसिद्ध है। विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में निर्मित टेराकोटा हाथी विशेष श्रृंगार लोगों के बीच परंपरा, आस्था और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं। यहां के कारीगर पारंपरिक ढंग से अलंकृत हाथी एवं अन्य कलाकृतियाँ तैयार करते हैं। जिसमें अनोखी डिजाइन,  गोलाकार सजावट और चमकदार फिनिशिंग की खूबसूरत नक्काशी की जाती है। राज्योत्सव में टेराकोटा हाथी को लोग स्मृति-चिह्न, शोपीस के रूप में भी खरीद रहे हैं।

माटीकला बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

आदिवासी जनजीवन और घरेलू उपयोगी सामग्री का अनूठा संग्रह

छत्तीसगढ़ के बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, धमतरी, रायपुर, महासमुंद एवं राजनांदगाँव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इस कला को परंपरागत और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जा रहा है। टेराकोटा शिल्प में देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ, आदिवासी जीवन चित्रण, पशु आकृतियाँ, वॉल हैंगिंग, दीप एवं दीप-स्तंभ, गुल्लक, धूपदान, कुल्हड़, सुराही, जल पात्र, फूलदान, केटली-कप, गिलास, कढ़ाई, ढक्कन, ट्रे, बगीचे और गृह सजावट सामग्री, पारंपरिक कलश एवं शुभ प्रतीकों के साथ उपयोगी घरेलू सामग्री भी शामिल है। इन शिल्पों में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग व बारीक नक्काशी की जाती है, जो इन्हें रोचक और आकर्षक बनाती है।

माटीकला बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही है मजबूती

छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड द्वारा स्थापित पांच माटीकला प्रशिक्षण एवं उत्पादन केन्द्रों में इन कलाकृतियों का निर्माण किया जाता है। इन इकाइयों में स्थानीय कारीगरों को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। राज्योत्सव में शिल्पकारों ने बताया कि राज्योत्सव घूमने आ रहे लोग शिल्पग्राम में भी जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

माटीकला बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही खरीददारों की भीड़

You Might Also Like

प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..

महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद श्रीमती भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…..

धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन….

अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्योत्सव प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने देखा छत्तीसगढ़ का विकास सफर: युवाओं ने की छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047 की सराहना…. राज्योत्सव प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने देखा छत्तीसगढ़ का विकास सफर: युवाओं ने की छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047 की सराहना….
Next Article वनमंत्री केदार कश्यप ने करोड़ों के कार्यों से दी सौगात : कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और सुशासन पर विशेष जोर…. वनमंत्री केदार कश्यप ने करोड़ों के कार्यों से दी सौगात : कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और सुशासन पर विशेष जोर….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..
प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद श्रीमती भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…..
महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई महिलाएं: सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीद श्रीमती भगवती रात्रे बनी आत्मनिर्भर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?