By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा भव्य आयोजन….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा भव्य आयोजन….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा भव्य आयोजन….

News Desk
Last updated: 2025/11/04 at 10:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवम्बर को अम्बिकापुर में होगा भव्य आयोजन….
SHARE

रायपुर: भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म दिन 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 19 और 20 नवम्बर को अम्बिकापुर के पीजी मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 20 नवम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शामिल होगी। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव श्री बी.एस. राजपूत, अपर संचालक श्री सजंय गौड़, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती गायत्री नेताम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सहायक आयुक्त वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

गौरतलब है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जमुई, बिहार में आयोजित समारोह में उनके जन्म दिवस 15 नवम्बर को देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने आहवान् किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण किया था।

उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा के नेतृत्व में उलगुलान (क्रांति) जैसे ब्रिटिश शासन के खिलाफ जनजातीय आंदोलन, न केवल ब्रिटिश अत्याचार को चुनौती देने की दिशा में महत्वपूर्ण थे, बल्कि इसने राष्ट्रीय जागृति को भी प्रेरित किया है। जनजातीय समुदायों द्वारा भगवान के रूप में पूज्यनीय बिरसा मुंडा ने शोषणकारी औपनिवेशिक व्यवस्था के खिलाफ एक प्रभावी आंदोलन का नेतृत्व किया था। जिसके याद में उनके जन्म दिवस 15 नवम्बर को जनजातीय नायकों का सम्मान करने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जाता है।

आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने बैठक में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस गौरवपूर्ण आयोजन हो, इसके लिए सभी सबंधित आधिकारी-कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ अभी से कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, लोककला, संगीत सहित विविध आयोजनों की भी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों में गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री नेताम ने कार्यक्रम मेें जिले के प्रभारी मंत्रियों सहित विधायकों, सांसदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को गौरव दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को यादगार बनाने के लिए 1 नवबंर से 15 नवम्बर तक जनजातीय पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। वहीं प्रधानमंत्री जनधन खाता भी खोले जा रहे है। उन्होंने बैठक में बताया कि 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तर भव्य आयोजन होगा। इस मौके पर जनजातीय नृत्य-संगीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का 19 नवम्बर को अंतिम प्रतियोगिता होगी। अलग-अलग आयामों के अंतिम विजेताओें को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदि मुर्मू के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

News Desk November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम’ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र… ‘छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम’ प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र…
Next Article समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत…. समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?