By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : खादी प्रदर्शनी की धूम, आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : खादी प्रदर्शनी की धूम, आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : खादी प्रदर्शनी की धूम, आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान….

News Desk
Last updated: 2025/11/04 at 10:21 PM
News Desk
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : खादी प्रदर्शनी की धूम, आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी में इस वर्ष खादी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर अपनी अलग पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पारंपरिक और आधुनिक खादी परिधानों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इन परिधानों के साथ बांस से निर्मित उत्पादों का विशेष संग्रह भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण आकर्षण रहा, जिसे सभी आयु वर्ग के आगंतुकों ने खूब सराहा।

“Fusion Trend Khadi Line” ने जोड़ा परंपरा और आधुनिकता का संगम

इस वर्ष बोर्ड ने पहली बार “Fusion Trend Khadi Line” लॉन्च की गई, जिसमें हैंडवोवन जैकेट, इंडो-वेस्टर्न कुर्ता, डिजाइनर साड़ियाँ, स्टाइलिश श्रग, स्टोन-वर्क दुपट्टे, ऑफिस-वियर और फेस्टिव कलेक्शन जैसे परिधान शामिल रहे। इन नवीन डिज़ाइनों ने खादी को पारंपरिक सीमाओं से निकालकर आधुनिक फैशन जगत से जोड़ने का सफल प्रयास किया। खादी के इस नए रूप ने युवाओं, फैशन विशेषज्ञों और डिज़ाइनरों तक को प्रभावित किया।

आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश— “खादी केवल वस्त्र नहीं, एक विचार है” — ने देशभर में खादी के प्रति सम्मान और स्वीकार्यता को नई ऊँचाई दी है। प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियानों से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ सरकार भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खादी, ग्रामोद्योग और बांस आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सतत प्रयासरत है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार

सरकार की इस पहल से कारीगरों, बुनकरों, महिलाओं और युवा उद्यमियों को सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त आधार मिल रहा है।

“ Khadi Fashion Walk – 2025” बना राज्योत्सव का मुख्य आकर्षण

राज्योत्सव के दौरान आयोजित “Khadi Fashion Walk – 2025” कार्यक्रम प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण बना। इस फैशन शो में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मॉडल्स ने आधुनिक खादी परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय तथा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी, फैशन विशेषज्ञ, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने खादी के इस नवाचार की खुलकर सराहना की।

“ खादी अब वैश्विक फैशन का हिस्सा” — श्री राकेश पांडेय 

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने कहा कि “आज खादी केवल परंपरा नहीं है, यह वैश्विक फैशन का हिस्सा बन चुकी है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समर्थन से नई गति प्राप्त कर रहा है।

बांस उत्पादों ने भी बटोरी सराहना 

प्रदर्शनी में बांस से निर्मित घरेलू एवं सजावटी उत्पादों का प्रभावशाली प्रदर्शन भी देखने को मिला। पर्यावरण-संवेदनशील इन उत्पादों को आगंतुकों से भरपूर सराहना मिली।

खादी प्रदर्शनी : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की यह पहल न केवल राज्य की समृद्ध पारंपरिक विरासत को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम भी सिद्ध हो रही है।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

News Desk November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत…. समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत….
Next Article नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य…. नई दिशा, नया विश्वास और नई उद्योग नीति के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ राज्य….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का स्वर्णिम परचम, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बढ़ाया देश का मान, स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?