By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिजली के मामले में अमर सोनी बने आत्मनिर्भर उपभोक्ता: हर महीने 1500 रुपए की बचत से बेहतर हुआ घरेलू बजट..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बिजली के मामले में अमर सोनी बने आत्मनिर्भर उपभोक्ता: हर महीने 1500 रुपए की बचत से बेहतर हुआ घरेलू बजट..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिजली के मामले में अमर सोनी बने आत्मनिर्भर उपभोक्ता: हर महीने 1500 रुपए की बचत से बेहतर हुआ घरेलू बजट..

News Desk
Last updated: 2025/11/06 at 11:41 PM
News Desk
Share
2 Min Read
बिजली के मामले में अमर सोनी बने आत्मनिर्भर उपभोक्ता: हर महीने 1500 रुपए की बचत से बेहतर हुआ घरेलू बजट..
SHARE

रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने मानपुर विकासखंड के इरागांव निवासी अमर सिंह सोनी के जीवन में नई रोशनी भर दी है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले श्री सोनी पहले हर महीने 700 से 2000 रुपए तक का बिजली बिल भरते थे। लगातार बढ़ते बिलों से परिवार का बजट बिगड़ जाता था। लेकिन अब, सौर ऊर्जा ने उनके घर का खर्च घटाकर बचत को बढ़ा दिया है।

जुलाई 2025 में जब श्री सोनी ने विद्युत विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की कार्यशाला में भाग लिया, तब उन्हें योजना की जानकारी मिली। कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ दे रही हैं। इस योजना से प्रेरित होकर श्री सोनी ने तुरंत आवेदन किया और अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया।

अब उनके घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। हर महीने करीब 1000 से 1500 रुपये की बचत हो रही है। यह राशि अब उनके परिवार के अन्य आवश्यक खर्चों में उपयोग हो रही है। श्री सोनी ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब हमारी छत से ही मुफ्त बिजली बन रही है। इससे न केवल हमारा खर्च घटा है, बल्कि हम आत्मनिर्भर भी बने हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना वास्तव में मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल घरेलू बचत को बढ़ाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया है। सौर ऊर्जा के उपयोग से श्री सोनी का परिवार अब हरित ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बन गया है। आज अमर सिंह सोनी के जीवन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने सूरज की तरह उजाला फैला दिया है।

You Might Also Like

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…

सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद….

News Desk November 6, 2025 November 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत की मिलेट्स क्वीन लहरी बाई बैगा को किया सम्मानित…. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत की मिलेट्स क्वीन लहरी बाई बैगा को किया सम्मानित….
Next Article उपमुख्यमंत्र विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को पिकअप वाहन की सौंपी चाबी…. उपमुख्यमंत्र विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को पिकअप वाहन की सौंपी चाबी….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?