By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नरसिंहपुर में कानून का मखौल: पुलिस चौकी के भीतर युवक की पिटाई, 5 आरोपी घेरे में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > नरसिंहपुर में कानून का मखौल: पुलिस चौकी के भीतर युवक की पिटाई, 5 आरोपी घेरे में
मध्यप्रदेशराज्य

नरसिंहपुर में कानून का मखौल: पुलिस चौकी के भीतर युवक की पिटाई, 5 आरोपी घेरे में

News Desk
Last updated: 2025/11/08 at 9:22 PM
News Desk
Share
3 Min Read
नरसिंहपुर में कानून का मखौल: पुलिस चौकी के भीतर युवक की पिटाई, 5 आरोपी घेरे में
SHARE

नरसिंहपुर
जिले के चीचली थाना क्षेत्र की गोटीटोरिया पुलिस चौकी के अंदर घुसकर एक युवक की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमलावर बेखौफ होकर चौकी के भीतर ही युवक को पीट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ओमप्रकाश चौधरी को कुछ लोगों ने पहले सरेराह घेरकर पीटा।

अपनी जान बचाने के लिए वह किसी तरह भागकर गोटीटोरिया पुलिस चौकी के अंदर पहुंचा। लेकिन हमलावरों में कानून का तनिक भी डर नहीं था और उन्होंने उसका पीछा नहीं छोड़ा तथा चौकी के भीतर ही उस पर हमला कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस समय यह गंभीर घटना हुई, उस दौरान चौकी में न तो चौकी प्रभारी मौजूद थे और न ही कोई अन्य पुलिसकर्मी। पुलिस चौकी के अंदर हुई यह घटना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की अनुपस्थिति पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
 
एसडीओपी ने पारिवारिक विवाद बताया
गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना शुक्रवार को हुई थी और पीड़ित ओमप्रकाश चौधरी ने चीचली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओपी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों परिवारों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। पुलिस ने इस प्रकरण में पांच आरोपियों मन्नू, पवन, जीवन, कमलू और राजकुमार चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवक को आई गंभीर चोटें
घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 126(2), 296 बी, 115(2), 351(3) और 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन पुलिस चौकी के अंदर सुरक्षा भंग होने की इस घटना ने आम जनता के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है।

You Might Also Like

बस्तर में उच्च शिक्षा की नई भोर, 100 करोड़ के ‘मेरु’ अनुदान और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से सशक्त हो रहे बस्तर के युवा…..

​डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, ‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा….

कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडल: तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल…..

राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा…

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा गरीब परिवारों के अपने घर का सपना….

News Desk November 8, 2025 November 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रीमद भगवद गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीमद भगवद गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article ज्ञान का खुल रहा द्वार – विद्यार्थियों की सोच बदल रही अखबार, कोरबा जिले के स्कूलों में हुई अब एक नई सुबह की शुरुआत….. ज्ञान का खुल रहा द्वार – विद्यार्थियों की सोच बदल रही अखबार, कोरबा जिले के स्कूलों में हुई अब एक नई सुबह की शुरुआत…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बस्तर में उच्च शिक्षा की नई भोर, 100 करोड़ के ‘मेरु’ अनुदान और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से सशक्त हो रहे बस्तर के युवा…..
बस्तर में उच्च शिक्षा की नई भोर, 100 करोड़ के ‘मेरु’ अनुदान और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से सशक्त हो रहे बस्तर के युवा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडल: तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल…..
कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडल: तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, ‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा….
​डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, ‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा…
राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?