By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में पुनर्वासित युवाओं से की आत्मीय भेंट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में पुनर्वासित युवाओं से की आत्मीय भेंट
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में पुनर्वासित युवाओं से की आत्मीय भेंट

News Desk
Last updated: 2025/11/09 at 9:46 PM
News Desk
Share
4 Min Read
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में पुनर्वासित युवाओं से की आत्मीय भेंट
SHARE

रायपुर, 09 नवंबर 2025/* छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने बीजापुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज पुनर्वास केंद्र पहुंचकर पुनर्वासित युवाओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने उनके दैनिक जीवन, भोजन-पानी, कपड़ों, स्वास्थ्य, मनोरंजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

वर्तमान में पुनर्वास केंद्र में कुल 92 पुनर्वासित युवा रह रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने सभी से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, नाश्ता, भोजन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य इन युवाओं को मुख्यधारा में जोड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

*घर-परिवार और जीवकोपार्जन से जुड़ी चर्चा*

श्री शर्मा ने पुनर्वासित युवाओं से उनके वैवाहिक जीवन, घर-परिवार, कृषि भूमि, वनाधिकार पत्र, सिंचाई सुविधा और अन्य आजीविका साधनों के बारे में भी जानकारी ली। सभी युवाओं ने बताया कि उनके पास कृषि भूमि है तथा भूमि का पट्टा भी उपलब्ध है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र व्यक्तियों को शासन की सिंचाई योजनाओं, बोर उत्खनन, क्रेडा के माध्यम से सोलर पंप तथा प्राथमिकता के आधार पर गांवों में ग्रिड बिजली आपूर्ति की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं।

*परिवार से नियमित मुलाकात की व्यवस्था*
श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक रविवार पुनर्वासित युवाओं से उनके परिजन मिलने आ सकें, इसके लिए नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आज रविवार होने के कारण कई परिजनों ने पुनर्वास केंद्र पहुंचकर अपने परिवारजनों से भेंट की। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं भी कई पुनर्वासित युवाओं के परिजनों से भी मुलाकात की और सभी ने अपने परिवार के सदस्यों के हिंसा छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया।

*साक्षरता, कौशल विकास और दस्तावेज सुविधा पर बल*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पुनर्वास करने वाले युवाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वनाधिकार पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने सभी के लिए साक्षर भारत मिशन उल्लास कार्यक्रम के तहत अक्षर ज्ञान और नियमित साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित कराने को कहा। उन्होंने सभी युवाओं उनकी रुचि के अनुसार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करने को कहा। वहीं महिलाओं ने बताया कि वे कपड़ों की सिलाई में रुचि रखते हैं, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने सभी के लिए सिलाई का प्रशिक्षण प्रारम्भ निर्देश दिए।
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु युवाओं ने एक्सपोजर विजिट की मांग रखी, जिस पर श्री शर्मा ने सहमति देते हुए कहा कि उन्हें रायपुर ले जाकर शासन की विभिन्न विकास गतिविधियों एवं पुनर्वास योजनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाएगा।
इस अवसर पर बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन वाय., तथा उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…

CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

News Desk November 9, 2025 November 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे गीदम के साप्ताहिक बाजार,स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सल भय से मुक्ति पर जताया आभार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे गीदम के साप्ताहिक बाजार,स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सल भय से मुक्ति पर जताया आभार
Next Article योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम, हर विवाह का होगा पंजीयन योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम, हर विवाह का होगा पंजीयन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?