By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बस्तर में पेयजल प्रबंधन-25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बस्तर में पेयजल प्रबंधन-25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बस्तर में पेयजल प्रबंधन-25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार….

News Desk
Last updated: 2025/11/10 at 5:07 PM
News Desk
Share
5 Min Read
बस्तर में पेयजल प्रबंधन-25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के घने वनों से आच्छादित आदिवासी बहुल इलाके बस्तर में पेयजल व्यवस्था हेतु किए जा रहे पहल के फलस्वरूप अब ग्रामीण अंचलों में पेयजल प्रबंधन में जनसहभागिता सुनिश्चित हो रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं के तहत हजारों हैंडपंप, नल कनेक्शन और सोलर पंप स्थापित किए गए हैं, जिससे हर घर में सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। यह उपलब्धि न केवल पेयजल की दिक्कतों से मुक्ति दिला रही है, बल्कि स्वास्थ्य और विकास की नई कहानी लिख रही है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इस पहल की शुरुआत कम आबादी वाले गांवों से हुई, जहां हैंडपंप पेयजल का मुख्य स्रोत बने। बस्तर जिले के कुल 614 ग्रामों में 5,106 बसाहटें हैं, और यहां 13,928 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। इन हैंडपंपों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मूलभूत सिद्धांतों के तहत पेयजल योजनाओं का सावधानीपूर्वक क्रियान्वयन और रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और स्रोतों का संरक्षण हो सके।

बस्तर में पेयजल प्रबंधन-25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार

नल जल प्रदाय योजना ने शहरी सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाया। जिले में 140 नलजल योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं, जो प्रति व्यक्ति प्रति दिवस 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराती हैं। इससे ग्रामीणों को साफ पानी की आसान पहुंच मिली है। वहीं जल जीवन मिशन द्वारा बस्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के 614 ग्रामों में 630 योजनाओं का क्रियान्वयन कर कुल 1,71,885 परिवारों को नल कनेक्शन दिया जाना है और 543 उच्च क्षमता के जलागारों का निर्माण प्रस्तावित है।

जिले में अब तक 306 उच्च क्षमता के जलागार निर्मित किये जा चुके हैं और कुल 79,390 घरों में नल कनेक्शन प्रदाय कर जलापूर्ति किया जा रहा हैं। यह मिशन न केवल पानी पहुंचा रहा है, बल्कि समुदाय को जल संरक्षण के लिए जागरूक भी कर रहा है। जिससे स्थानीय समुदाय भी इस मुहिम में शामिल होकर सक्रिय सहभागिता निभा रहा है।

बस्तर में पेयजल प्रबंधन-25 वर्षों की विकास यात्रा में हर घर जल का सपना हो रहा साकार

सौर ऊर्जा पर आधारित योजनाएं इस क्रांति का एक और नवीन पहलू है। सोलर आधारित योजना के अंतर्गत 718 सोलर ड्यूल पंप स्थापित किए गए। जल जीवन मिशन के तहत 992 नए सोलर पंप प्रस्तावित हैं, जिनमें से 828 पहले ही स्थापित हो चुके हैं और 164 प्रगति पर हैं। कुल 60 सोलर आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, जो पर्यावरण अनुकूल और विश्वसनीय पेयजल स्रोत प्रदान कर रही हैं।

जल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए विभाग ने मूलभूत दायित्वों को निभाया है। प्रत्येक घर में पेयजल उपलब्ध कराना, ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप स्थापित करना और पानी की जांच सुनिश्चित करना इनमें शामिल है। जिले में जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित है, जहां 11 पैरामीटरों पर जल गुणवत्ता की जांच की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से प्रशिक्षित जल बंधु द्वारा नियमित जांच की जा रही है, ताकि पानी की शुद्धता बनी रहे। मूलभूत अधिकारों के तहत, प्रत्येक नागरिक को पेयजल प्राप्ति का अधिकार है, और लोगों को पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सावधान रहने की अपील की गई है।

यह 25 वर्षीय यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन हर घर जल को साकार कर रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये योजनाएं न केवल जल संकट हल कर रही हैं, बल्कि आदिवासी समुदायों को सशक्त बना रही हैं। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण इलाके में यह सफलता अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है। आने वाले वर्षों में और अधिक सोलर पंप और नल कनेक्शन जोड़कर, जिला पूर्ण रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए सशक्त बनेगा। यह कहानी पानी की बूंदों से जीवन की नई धारा बहाने की है बस्तर अब सूखे की छाया से मुक्त होकर विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 19 मई तक जमा करे दस्तावेज…

सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय…..

News Desk November 10, 2025 November 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राज्यपाल रमेन डेका से भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात… राज्यपाल रमेन डेका से भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात…
Next Article रीवा-दिल्ली हवाई सेवा की शुरुआत: सीएम बोले – कभी रेल नहीं थी, अब रीवा से उड़ रहे विमान रीवा-दिल्ली हवाई सेवा की शुरुआत: सीएम बोले – कभी रेल नहीं थी, अब रीवा से उड़ रहे विमान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 19 मई तक जमा करे दस्तावेज…
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 19 मई तक जमा करे दस्तावेज…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?