By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री नहीं बचे जिंदा, ईरान सरकार ने कर दी पुष्टि…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री नहीं बचे जिंदा, ईरान सरकार ने कर दी पुष्टि…
विदेश

इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री नहीं बचे जिंदा, ईरान सरकार ने कर दी पुष्टि…

Last updated: 2024/05/20 at 10:58 AM
Share
3 Min Read
इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री नहीं बचे जिंदा, ईरान सरकार ने कर दी पुष्टि…
SHARE

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी नहीं रहे। खबर है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में रईसी और ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुलहियान की मौत हो गई है। 

ईरान सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि कर दी गई है। रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें ईरान के कई अन्य अधिकारी भी सवार थे।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में अधिकारियों ने बताया है, ‘राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और हेलीकॉप्टर में सवार सभी अधिकारियों की क्रैश में मौत हो गई है।’

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की तरफ से भी मौत की पुष्टि कर दी गई है। इससे पहले रॉयटर्स को ईरान के एक अधिकारी ने बताया था कि रईसी और अब्दुलहियान को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद बुरी तरह जल गया था।

खबर है कि रईसी समेत अन्य अधिकारी अमेरिका में बने Bell 212 हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे। हाल ही में ईरान के रेड क्रीसेंट के प्रमुख पीर हुसैन कोलिवैंड ने बताया था, ‘क्रैश साइट का पता चलने के बाद हेलीकॉप्टर के यात्रियों में से किसी के भी जीवन के संकेत नहीं मिले हैं।’ कहा जा रहा है कि घटनास्थल बेहद दुर्गम घाटी में मौजूद है, जहां बचाव दल को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर काफिले में से एक हेलिकॉप्टर को देश के उत्तर में घने कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करने के बाद रविवार को ‘हार्ड लैंडिंग’ करनी पड़ी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति रईसी ईरान-अजरबैजान सीमा क्षेत्र से लौटने के बाद देश के उत्तर पश्चिम में तबरीज शहर की ओर जा रहे थे। 

सोमवार सुबह ही तुर्की के अधिकारियों ने बताया था कि ड्रोन फुटेज में जंगल में आग जलती हुई नजर आई है। आशंका जताई जा रही थी कि वो पूरी तरह से तबाह हो चुके हेलीकॉप्टर का मलबा था।

कहा जा रहा था कि मलबा अजरबैजान-ईरान सीमा से 20 किमी दूर दक्षिण में मिला एक ऊंचे पहाड़ के पास मिला है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था।

इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है।

ईरान को खराब अर्थव्यवस्था और महिला अधिकारियों को लेकर उसके शिया धर्मतंत्र के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ा है जिससे मद्देनजर इस हादसे के परिणाम तेहरान और देश के भविष्य के लिए कहीं अधिक गंभीर हो सकते हैं।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

May 20, 2024 May 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पहले चरण की वोटिंग के बाद हो गई थी चिंता, विदेशी एजेंसियों के सर्वे पर क्या बोले अमित शाह… पहले चरण की वोटिंग के बाद हो गई थी चिंता, विदेशी एजेंसियों के सर्वे पर क्या बोले अमित शाह…
Next Article चुनाव नतीजों के दिन 4 जून को किस करवट बैठेगा शेयर मार्केट, पीएम मोदी ने बताया… चुनाव नतीजों के दिन 4 जून को किस करवट बैठेगा शेयर मार्केट, पीएम मोदी ने बताया…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….
सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..
सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?