By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कौन हैं मोहम्मद मुखबिर, जो इब्राहिम रईसी की मौत के बाद बन सकते हैं ईरानी राष्ट्रपति…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > कौन हैं मोहम्मद मुखबिर, जो इब्राहिम रईसी की मौत के बाद बन सकते हैं ईरानी राष्ट्रपति…
विदेश

कौन हैं मोहम्मद मुखबिर, जो इब्राहिम रईसी की मौत के बाद बन सकते हैं ईरानी राष्ट्रपति…

Last updated: 2024/05/20 at 11:21 AM
Share
4 Min Read
कौन हैं मोहम्मद मुखबिर, जो इब्राहिम रईसी की मौत के बाद बन सकते हैं ईरानी राष्ट्रपति…
SHARE

हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद खत्म हो गई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि कर दी है कि रईसी और ईरानी विदेश मंत्री दोनों हादसे में मारे जा चुके हैं।

हेलीकॉप्टर में इन दोनों के अलावा सात और लोग सवार थे। इससे पहले ईरान की सरकारी मीडिया ने भी बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर के मलबे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विमान में सवार कोई भी जिंदा नहीं बचा होगा।

इस बीच ईरान में आवाज उठने लगी है कि रईसी के बाद ईरान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? रईसी के जिंदा न बचने पर उपराष्ट्रपति मोहम्मद मुखबिर को ईरान का अंतरिम राष्ट्रपति बनाया जा सकता है।

इब्राहिम रईसी की हवाई यात्रा के दौरान मौत के बाद मोहमद मुखबिर को ईरान का अगला राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इस पर आखिरी मुहर लगनी बाकी है।

मुखबिर ईरान के मौजूदा उपराष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति की रेस में वो सबसे आगे हैं। ईरानी संविधान के अनुसार, अगर देश के राष्ट्रपति की मृत्यु हो जाती है या वह किसी अन्य कारण से पद नहीं संभाल पा रहा है तो अगले चुनाव होने तक उसे राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति के लिए अगला चुनाव 50 दिन के भीतर कराना होगा।

कौन हैं मोहम्मद मुखबिर
ईरान में प्रथम उपराष्ट्रपति का पद निर्वाचित नहीं होता है। इसे ईरान के सर्वोच्च अधिकारियों की सहमति के बाद नियुक्ति किया जाता है। इस पद के लिए चुनाव नहीं होते हैं।

रईसी ने भी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अगस्त 2021 में मुखबिर को देश का प्रथम उपराष्ट्रपति नियुक्ति किया था। ईरान में एक नहीं बल्कि कई उपराष्ट्रपति होते हैं।

ये वे अधिकारी होते हैं, जो सरकार में कैबिनेट का पद संभालते हैं। इसमें मुखबिर सबसे ऊपर हैं। मुखबिर ईरान के सभी उपराष्ट्रपतियों में सबसे ऊंचे पद के नेता हैं। 1989 में ईरानी सरकार ने प्रधानमंत्री पद को समाप्त कर दिया था। जिसके बाद प्रथम उपराष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की शक्तियां दी गई थी।

मुखबिर को पसंद नहीं करते पश्चिमी देश
मुखबिर ईरानी अधिकारियों की उस एक टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में मॉस्को का दौरा किया था और रूस की सेना को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और अधिक ड्रोन की आपूर्ति देने में सहमति जताई थी।

उनके साथ रूस दौरान करने वाली टीम में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दो वरिष्ठ अधिकारी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के एक अधिकारी भी शामिल थे।

2010 में, यूरोपीय संघ ने मुखबिर को उन व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था जिन पर परमाणु या बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल करने का आरोप लगा। इसमें कथित संलिप्तता के लिए मुखबिर पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि दो साल बाद, पश्चिमी देशों ने इस सूची से मुखबिर का नाम हटा दिया।

खामेनेई के विश्वासपात्र
मुखबिर ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के विश्वासपात्र भी माने जाते हैं। वह खामेनेई से जुड़े निवेश कोष के प्रमुख भी रह चुके हैं। जिसकी स्थापना इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक और खामेनेई के पूर्ववर्ती धर्मगुरू अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी ने किया था। 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

May 20, 2024 May 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article निवेशकों के लिए बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टॉक मार्केट के लिए दिए अहम संकेत… निवेशकों के लिए बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टॉक मार्केट के लिए दिए अहम संकेत…
Next Article सप्ताह के सिकंदर रहे ये शेयर, 1937 रुपये तक का कमवाया मुनाफा… सप्ताह के सिकंदर रहे ये शेयर, 1937 रुपये तक का कमवाया मुनाफा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?