By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मंडला में बड़ा हादसा: अंजनिया बायपास पर ट्रक का टायर फटा, आग और धमाके से मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मंडला में बड़ा हादसा: अंजनिया बायपास पर ट्रक का टायर फटा, आग और धमाके से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेशराज्य

मंडला में बड़ा हादसा: अंजनिया बायपास पर ट्रक का टायर फटा, आग और धमाके से मचा हड़कंप

News Desk
Last updated: 2025/11/14 at 8:28 PM
News Desk
Share
2 Min Read
मंडला में बड़ा हादसा: अंजनिया बायपास पर ट्रक का टायर फटा, आग और धमाके से मचा हड़कंप
SHARE

मंडला
मंडला से छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे 30के अंजनिया बाईपास पर शुक्रवार सुबह तड़के रायपुर से राजस्थान जा रहा जीआई तार के बंडल से लदा एक ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 6711 में अचानक आग लग गई और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक के टायर और डीजल टैंक फटने की तेज आवाजें हाइवे से सटे अंजनिया के रिहायशी इलाकों तक साफ सुनाई दीं। इस घटना के कारण नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
 
जानकारी अनुसार शुक्रवार तड़के एक ट्रक मंडला के अंजनिया बाईपास से गुजर रहा था, इसी दौरान अचानक उसके गुल्लक (ड्रॉप एक्सल) टायर फट गया, टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर दूर जाकर रुका और उसमें तुरंत आग लग गई। ट्रक में जीआई तार के बंडल लदे होने के कारण आग ने तेजी से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगा।घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से दमकल वाहन को रवाना किया गया, जिसे घटना स्थल तक पहुंचने में लगभग 40 मिनट लगे।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान चौकी अंजनिया पुलिस मौके पर मौजूद रहीं और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। ट्रक में आग लगने के कारण नेशनल हाईवे पर जबलपुर और रायपुर दोनों दिशाओं से आने वाले ट्रक, फोर-व्हीलर सहित अन्य छोटे वाहन जाम में फंस गए।

यात्रियों को करीब एक घंटे तक इस परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया और लगभग एक घंटे के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

You Might Also Like

करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….

जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….

नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..

विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…

News Desk November 14, 2025 November 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article NDA की जीत पर भूपेश बघेल का तंज: बोले– जीत का श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त को जाता है NDA की जीत पर भूपेश बघेल का तंज: बोले– जीत का श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त को जाता है
Next Article मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में करेंगे भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में करेंगे भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?